एयरलाइंस कंपनियां वसूल रही मनमाना किराया, विदेश यात्रा से भी महंगा है प्रयागराज का किराया

रायपुर

महाकुंभ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से एयरलाइंस कंपनियां मनमाना किराया वसूल रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अभी रायपुर से प्रयागराज का किराया 38 हजार तक वसूला जा रहा है। 24 फरवरी तक 26 हजार लिया जाएगा।

इसके बाद कुंभ के समापन पर प्रयागराज का किराया महज 5,400 रुपये हो जाएगा। बता दें कि रायपुर से दुबई का किराया 24 हजार रुपये, सिंगापुर का किराया 32 हजार रुपये, नेपाल के काठमांडू की हवाई टिकट तो एक तिहाई खर्च में ही मिल जाएगी।

इतना ही नहीं श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जाने के लिए भी करीब आधा ही किराया चुकाना होगा। चौंकाने वाली बात है इन देशों का किराया भी प्रयागराज से कम है। अहम बात यह है कि देश के अन्य हवाई अड्डों से प्रयागराज के लिए 50 हजार से 76 हजार रुपये तक टिकट का रेट कर दिया है।

जानिए कहां का है कितना किराया
    38,000 रुपये रायपुर से प्रयागराज का किराया।
    24,043 रुपये रायपुर से दुबई का किराया।
    32,651 रुपये रायपुर से सिंगापुर का किराया।
    12,456 रुपये रायपुर से काठमांडू का किराया।
    17 हजार रुपये रायपुर से कोलंबो का टिकट।

श्रद्धालुओं को किया आश्वस्त, वापस दिलाएंगे पैसा
छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सोलंकी ने इसके लिए आवाज उठाई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय को नोटिस भेजते हुए 5,000 करोड़ का जुर्माना लगाने की मांग की है।

डॉ. कुलदीप सोलंकी ने प्रयागराज गए फ्लाइट यात्रियों से आग्रह किया है कि अपनी पीड़ा तथा टिकट की कॉपी ईमेल पर साझा करें। उन्होंने इसके लिए ईमेल आईडी भी जारी की है।

मंत्री से कीं ये चार मांगें
डॉ. कुलदीप सोलंकी ने नागरिक उड्डयन मंत्री भारत सरकार को कारण बताओ नोटिस देते हुए चार मांगे की हैं।

    सभी एयरलाइंस के टैरिफ तीन महीने पहले के एल्गोरिदम के हिसाब से किया जाएं।
    फैज अहमद किदवई डायरेक्टर जनरल को तुरंत बर्खास्त किया जाए।
    जिन यात्रियों से विगत एक माह में ओवरचार्ज किया है, उनको 7 दिनों में पैसे वापस करें।
    महाकुंभ के दौरान दोषी एयरलाइंस पर 5,000 करोड़ का जुर्माना लगाया जाए और जुर्माने की राशि से नए एयरपोर्ट का निर्माण किया जाए।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति