प्रशासनिक फेरबदल : मध्य प्रदेश में 4 आईपीएस अफसरों के तबादले, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

भोपाल

 मध्य प्रदेश सरकार आईपीएस सर्विस मीट के बीच 4 आईपीएस अफसरों के जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया है. शुक्रवार देर रात जारी सूचना के मुताबिक, एडीजी रैंक के मनोज शंकर शर्मा को रेल की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह एडीजी लेवल के तीन अधिकारी डीपी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता और ए साई मनोहर के जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है.

जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

जारी सूचना के मुताबिक,  परिवहन विभाग से एक महीने पहले हटाए गए डीपी गुप्ता को फिर नई जिम्मेदारी मिली है. उन्हें अब एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को ऑपरेटिव फ्रॉड और पुलिस मैनुअल की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पिछले माह डीपी गुप्ता को हटाने के बाद से उनके पास कोई जिम्मेदारी नहीं थी. इसके अलावा एडीजी मनीष शंकर शर्मा को पुलिस मैनुअल पुलिस मुख्यालय से एडीजी रेल पुलिस मुख्यालय पदस्त किया गया है. एडीजी मीनाक्षी शर्मा को सामुदायिक पुलिस से ओएसडी मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली पदस्थ किया गया है. वहीं, एडीजी ए साई मनोहर को ओएसडी मध्य प्रदेश भवन से एडीजी साइबर पुलिस पदस्थ किया गया है.

आईपीएस मीट में हुई ये चर्चा

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में शुक्रवार को आईपीएस सर्विस मीट शुरू होने के बीच मोहन सरकार ने चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं. बीते शुक्रवार को आईपीएस सर्विस मीट के शुभारंभ के बाद पुलिस अफसरों ने मॉडर्न पुलिस क्राइम को लेकर स्पेशल सेशन बुलाया था. इस दौरान बदलते वक्त के साथ बढ़ते क्राइम को लेकर पुलिस अधिकारियों को ट्रेनिंग देने का काम किया गया. इसके ठीक बाद देर रात गृह विभाग द्वारा 4 आईपीएस अफसर के तबादले कर दिए गए.

मध्य प्रदेश आईपीएस तबादले

    ए साईं मनोहर को साइबर का ADG बनाया गया है।
    मीनाक्षी शर्मा को एमपी भवन दिल्ली भेजा गया है, यहां वे विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाई गई हैं।
    एडीजी मनीष शंकर शर्मा को रेल पुलिस मुख्यालय का एडीजी बनाया गया है।
    डीपी गुप्ता एडीजी सामुदायिक पुलिस PHQ बने हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति