चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शोएब अख्तर की भविष्यवाणी ने चौकाया- भारत-पाकिस्तान के साथ सेमीफाइनल में होगी ये टीम

नई दिल्ली
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्रिकेट पंडितों द्वारा भविष्यवाणियां करने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टूर्नामेंट की सेमीफाइनलिस्ट टीमों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उनका कहना है कि भारत और पाकिस्तान तो नॉक आउट स्टेज में पहुंचेगी, अगर अफगानिस्ता की टीम मैच्योरिटी दिखाती है तो वो भी सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर सकती है।

बता दें, पिछले दो आईसीसी टूर्नामेंट में अफगानिस्तान का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही थी, वहीं वर्ल्ड कप 2023 में टीम ने 9 में से 4 मैच जीते थे, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों को हार का स्वाद चखाया था।

क्रिकेट पाकिस्तान के अनुसार शोएब अख्तर ने दुबई में मीडिया से कहा, “अगर अफगानिस्तान की टीम इस इवेंट के दौरान मैच्योरिटी दिखाती है, तो वे सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। मेरा मानना ​​है कि पाकिस्तान, भारत और अफगानिस्तान 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचेंगे।” उन्होंने आगे कहा, अगर अफगानिस्तान की टीम मैच्योरिटी दिखाए और उसके बल्लेबाज धैर्य दिखाएं तो वे हैरान कर देने वाले रिजल्ट दे सकते हैं।

इसके अलावा रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने एक और बड़ी भविष्यवाणी की, उनका कहना है कि 23 फरवरी को होने वाले इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबले में उनकी टीम भारत को रौंद देगी और फाइनल में एक बार फिर फैंस को दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। शोएब अख्तर ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान 23 फरवरी को भारत को हरा देगा। वास्तव में, मेरा मानना ​​है कि पाकिस्तान और भारत दोनों को टूर्नामेंट के फाइनल में भी भिड़ना चाहिए।”

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति