आगामी चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए रोहित शर्मा की यह फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है, कपिल देव ने रोहित शर्मा को चेताया

नई दिल्ली
टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म काफी खराब रही है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बुरी तरह फेल होने के बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी खेलने का फैसला किया मगर वहां भी उनका बल्ला खामोश रहा। अब भारत इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेल रहा है। सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला गया जहां हिटमैन 2 रन बनाकर आउट हुए। आगामी चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए रोहित शर्मा की यह फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल देव का मानना है कि कप्तान की खराब फॉर्म का असर टीम पर पड़ता है।

कपिल देव ने क्रिकेट अड्डा यूट्यूब चैनल पर कहा, "वह एक बड़ा खिलाड़ी है। मुझे उम्मीद है कि वह जल्दी ही फॉर्म में लौट आएगा। मैं कोच को शुभकामनाएं देता हूं। जमने में समय लगता है। पूरा देश टीम के प्रदर्शन का इंतजार कर रहा है। हाल के दिनों में टीम ने कुछ समय तक अच्छा खेला है। टीम अस्थिर दिख रही है। जब कप्तान की फॉर्म खराब होती है, तो टीम को परेशानी होती है।"

उन्होंने आगे कहा, "टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, इसलिए फैंस का नाराज होना जायज है। जब ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप जीतकर वापस आए, तो जो पागलपन भरा नजारा देखने को मिला, वो मैंने अपने जीवन में पहले कभी नहीं देखा। इसलिए, जब वे खराब प्रदर्शन करते हैं, तो आलोचना होती है। यही मैं कहता हूं, खिलाड़ियों की इतनी प्रशंसा मत करो कि वे उसे संभाल न सकें। और फिर उनकी आलोचना करो। यही मेरा विचार है।"

रोहित शर्मा ने अपनी आखिरी 10 इंटरनेशनल इनिंग में क्रमश: 2, 3, 9, 10, 3, 6, 18, 11, 0, 8 रन बनाए हैं। वह एक भी बार 20 रन का आंकड़ा नहीं कर पाए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अब उनके पास दो और मौके हैं। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ बचे दोनों मुकाबलों में अर्धशतक भी बनाते हैं तो भारतीय फैंस राहत की सांस लेंगे।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति