ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के फार्म हाउस पर दुर्ग पुलिस और आबकारी विभाग ने मारा छामापार, 500 पेटी शराब जप्त

दुर्ग

दुर्ग पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के फार्म हाउस में पांच सौ पेटी शराब जब्त किया है. नगरीय निकाय चुनाव में बांटने के लिए शराब को जमा किया गया था.

जानकारी के अनुसार, पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फुंडा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के फार्म हाउस बड़ी मात्रा में शराब रखे होने की जानकारी मिली थी. पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रात को छामापार कार्रवाई कर शराब को जब्त किया है. मौके पर अभी भी तीन थानों के प्रभारी और एडिशनल एसपी मौजूद बताए गए हैं.

जानकारी के अनुसार, एमपी निर्मित शराब को आयशर माजदा गाड़ी में लोड पाटन लाया गया था. पुलिस और आबकारी की टीम ने ड्राइवर आजम खान सहित 6 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनमें मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला के ग्राम ओझर निवासी सन्तोष मानकर, कुम्हारी निवासी सन्दीप सोनी, आकाश अग्रवाल, हेमंत राय यादव और जजंगिरी निवासी तुलेश साहू शामिल हैं.

टमाटर की फसलों के बीच छिपाने की थी योजना
पैकिंग फोम के बीच में छिपाकर मध्य प्रदेश में बने शराब को छत्तीसगढ़ लाया गया था, जिसे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के फार्म हाउस में लगे टमाटर की फसलों के बीच छिपाने की तैयारी की गई थी, लेकिन पुलिस ने शराब लाए जाने की भनक मिलते ही दबिश दी, और पांच सौ पेटी शराब जब्त की. मामले में पुलिस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के साथ उनके पिता भीखम वर्मा से भी पूछताछ करने की तैयारी में है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति