मां को कई घंटों के लिए नजरबंद कर दिया गया, चुनाव के बाद भी कुछ नहीं बदला: महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती

नई दिल्ली
पीडीपी नेता और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी ने दावा किया है कि उनकी मां को कई घंटों के लिए नजरबंद कर दिया गया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि महबूबा मुफ्ती आर्मी की फायरिंग में मारे गए ट्रक ड्राइवर के परिवार से मिलने जाना चाहती थीं। उन्होंने कहा, मुझे और मेरी मां दोनों को घर में नजरबंद कर दिया गया। हमारे गेट लॉक कर दिए गए। हम सोपोर के वसीम मीर के परिवार से मिलना चाहते थे। इसके अलावा कठुआ में माखन दीन के परिवार से भी मिलने की कोशिश थी। हमें घर से बहार ही नहीं निकलने दिया गया।

उन्होंने कहा, कश्मीर में चुनाव के बाद भी कुछ नहीं बदला है। अब पीड़ितों के परिवार को भी अपराधी बताया जा रहा है। इल्तिजा ने एक्स पर एक तस्वीर भी शेयर की। महबूबा मुफ्ती ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा थआ कि पेरोडी के माखन दीन को बिलावर के एसएचओ ने ओवर ग्राउंड वर्कर होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और उसको जमकर पीटा। जबरन कबूलनामा करवाने के लिए उसे इतना मारा गया कि पुलिस कस्टडी में ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा, इंटरनेट बंद कर दिया गया और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। इल्तिजा ने भी कहा था, कश्मीर में कई जगहों से लड़कों को उठा लिया जाता है। क्या वे सभी आतंकवादी हैं। सबको ही शक की नजर से देखा जाता है। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस से भी सवाल किया कि आखिर कोई मंत्री इस मुद्दे को क्यों नहीं उठा रहा है।

बता दें कि पिछले साल जम्मू- कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में इल्तिजा भी श्री गुफवारा बिजबेहरा सीट से मैदान में थीं। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इल्तिजा मुफ्ती अकसर अपने बयानों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने यह भी कह दिया था कि हिंदुत्व एक बीमारी है और इससे लाखों की संख्या में भारतीय बीमार हो गए हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति