‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ का ट्रेलर रिलीज, दिखाया है कि डायनासोर का अंत होने वाला है

लॉस एंजेलिस

'जुरासिक वर्ल्ड' फ्रैंचाइज की नई फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह इस फ्रैंचाइज की सातवीं फिल्म है और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। 'जुरासिक वर्ल्ड' फ्रैंचाइज की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसकी अब तक की सभी फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इन्होंने भी बंपर कमाई की। जो लोग डायनासोर की दुनिया के फैन हैं, वो 'जुरासिक वर्ल्ड' की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब इसका ट्रेलर आ गया है।

जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ के ट्रेलर में झलक दिखाई गई है कि डायनासोर की दुनिया में अब आगे क्या होने वाला है। 2 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में स्कारलेट जॉनसन, जोनाथन बैले और महेरशला अली जैसे सितारे हैं।

क्या है 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' के ट्रेलर में?
ट्रेलर में दिखाया गया है कि डायनासोर का धरती से अंत होने वाला है और जंगल में हर तरफ खतरा मंडरा रहा है। अब डायनासोर का डीएनए और जेनेटिक सैंपल लेने का आखिरी मौका है। इस मिशन की कमान स्कारलेट जॉनसन को सौंपी जाती है, जो एक गुप्त रूप से ऑपरेशन संभाल रही हैं। इस मिशन में बहुत खतरा है क्योंकि जिंदा डायनासोर का डीएनए लिया जाना है। इस डीएनए से ही इंसानों का जीवन बचाया जा सकता है।

क्या है 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' की कहानी:
साल 2022 में 'जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन' में हुई घटनाओं के पांच साल बाद की कहानी 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' में दिखाई गई है। यह एक ऐसे ग्रह की खोज करता है, जहां डायनासोर तेजी से दुर्लभ हो गए हैं। वो सिर्फ उसी वातावरण तक सीमित हो गए हैं, जहां कभी उनकी प्रजातियां पनपती थीं। यह वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की एक टीम की कहानी है जिसे जमीन, समुद्र और आकाश के तीन सबसे बड़े और सबसे खतरनाक प्राणियों से जेनेटिक सैंपल प्राप्त करने का काम सौंपा गया है।

  • admin

    Related Posts

    सिमर भाटिया के फिल्मी सफर की शुरुआत, अक्षय कुमार ने शेयर की दिल छू लेने वाली यादें

    मुंबई अक्षय कुमार के घर से फिल्मों में कदम रखने के लिए उनकी अगली जेनरेशन तैयार नजर आ रही है। उनकी भांजी सिमर भाटिया बड़े पर्दे पर जल्द ही रिलीज…

    अहान शेट्टी का इमोशनल पोस्ट: ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग खत्म, बोले – ये पल कभी नहीं भूलूंगा

    मुंबई बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली बड़ी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म की शूटिंग लंबे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    5 दिसंबर का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का आज का भविष्य

    5 दिसंबर का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का आज का भविष्य

    राहु–शुक्र युति 2026: 3 राशियों के लिए खुलेगी सफलता की नई राह, जानें आपका प्रभाव

    राहु–शुक्र युति 2026: 3 राशियों के लिए खुलेगी सफलता की नई राह, जानें आपका प्रभाव

    तुलसी चालीसा का पाठ करें इस पूर्णिमा: घर में आएगी सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का वास

    तुलसी चालीसा का पाठ करें इस पूर्णिमा: घर में आएगी सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का वास

    खरमास में शुक्र का दो बार गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी आर्थिक और सामाजिक सफलता

    खरमास में शुक्र का दो बार गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी आर्थिक और सामाजिक सफलता

    खरमास कब होगा शुरू —15 या 16 दिसंबर? जानिए सही तारीख और पूरी जानकारी

    खरमास कब होगा शुरू —15 या 16 दिसंबर? जानिए सही तारीख और पूरी जानकारी

    सूर्य और शनि की युति का प्रभाव: 3 राशियों के लिए 4 जनवरी से खुशियों का दौर

    सूर्य और शनि की युति का प्रभाव: 3 राशियों के लिए 4 जनवरी से खुशियों का दौर