अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की योजनाओं की प्रबंध संचालक ने की समीक्षा, प्रदेश में 8 सीवरेज योजनाओं का काम पूरा

भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के आयुक्त सह प्रबंध संचालक श्री सीबी चक्रवर्ती एम. ने आज भोपाल में कम्पनी द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा की। एमडी श्री चक्रवर्ती ने योजनाओं की भौतिक और वित्तीय स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रति माह के लक्ष्य और उपलब्धि की सूक्ष्म योजना बनाई जाये। योजना को टाइम फ्रेम पर पूरा किया जाये। प्रत्येक इकाई और निर्माण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में मानव संसाधन उपलब्ध होना चाहिए।

बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी 60 जल प्रदाय योजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है। प्रदेश में 8 सीवरेज परियोजनाओं का काम पूरा कर लिया गया है। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी, एशियन डेवलपमेंट बैंक, विश्व बैंक, जर्मन बैंक, केएफडब्ल्यू और विशेष निधि से प्राप्त राशि से जल प्रदाय और सीवरेज परियोजनाओं का कार्य कर रही है। बैठक में एडिशनल एमडी श्री के.एल. मीणा, प्रमुख अभियंता श्री आनंद सिंह ने संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

बैठक में बताया गया है कि अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी विभिन्न योजनाओं से प्रत्येक घर में मीटरयुक्त पानी का कनेक्शन, प्रत्येक घर में स्वच्छ पीने का पानी और उचित व्यवस्था के साथ शहरी क्षेत्र के प्रत्येक परिवार को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिये सीवेज कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। कम्पनी ने शहर में जनता की शिकायतों के समाधान के लिये शिकायत निवारण समिति का भी गठन किया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति