10 फरवरी को महाकुंभ नगर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का होगा आगमन, लगाएंगी पावन संगम में डुबकी

महाकुंभ नगर
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 10 फरवरी को महाकुंभ नगर में आगमन हो रहा है। वह पावन संगम में डुबकी लगाएंगी और फिर अक्षयवट व बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। लगभग पांच घंटे का उनका महाकुंभ नगर में कार्यक्रम है। उनके आगमन को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण तथा जिला पुलिस व प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राष्ट्रपति के स्नान के दौरान संगम तट समेत सभी स्नान घाटों पर आम श्रद्धालु डुबकी लगा सकेंगे। अलबत्ता स्नान घाटों पर सुरक्षा तगड़ी रहेगी।

पांच को महाकुंभ आए थे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पांच फरवरी को जब संगम में डुबकी लगा रहे थे तो श्रद्धालुओं के स्नान पर कोई रोक नहीं थी। राष्ट्रपति के स्नान के दौरान संगम में नावों के संचालन पर रोक रहेगी। बोट क्लब, किला घाट, वीआइपी घाट किला, अरैल घाट की जेटी प्रतिबंधित रहेंगी।

वाहनों का आवागमन भी रहेगा बंद
उनके आने पर अरैल व संगम से लेकर किला व हनुमान मंदिर तक वाहनों का आवागमन भी बंद रहेगा। राष्ट्रपति दोपहर में लगभग 12 बजे त्रिवेणी स्नान को पहुंचेंगी। स्नान के बाद गंगा की पूजा और आरती करेंगी। राष्ट्रपति के लौट जाने के बाद ही नावों का संचालन हो सकेगा।

11 बजे आएंगी राष्‍ट्रपत‍ि
राष्ट्रपति का स्नान माघ महीने की एकादशी के शुभ अवसर पर होगा। वह दिल्ली से विशेष वायुयान से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर दिन में लगभग 11 बजे पहुंचेंगी, जहां से हेलीकॉप्टर से महाकुंभ नगर के अरैल क्षेत्र में डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगी।

निषादराज क्रूज से संगम जाएंगी द्रौपदी मुर्मू
वहां से कार से वह अरैल वीवीआइपी जेटी से निषादराज क्रूज से संगम जाएंगी। इसी तरह वह बमरौली एयरपोर्ट लौटेंगी, जहां से शाम चार बजे के करीब वह दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी।

47000 KM साइकिल चलाकर महाकुंभ पहुंचे अभिषेक
महाकुंभ नगर। महाकुंभ में आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को देवरिया जिले से साइकिल से महाकुंभ में स्नान करने के लिए अभिषेक यादव पहुंचे। उन्होंने बताया कि बीते 19 दिसंबर से उन्होंने साइकिल चलाना शुरू किया था।

इस दौरान वह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से होते हुए महाकुंभ में स्नान करने के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा उन्होंने शहीद सेना के जवानों के सम्मान के लिए शुरू की है। 900 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में वह 47 हजार किमी तक साइकिल चलाएंगे। इस दौरान वह लोगों से वर्ष 1962 में भारत-चीन में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों की मदद करने की अपील भी करेंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति