बीयू विद्यार्थियों द्वारा दिए गए ई-मेल आईडी पर डिग्री और अंकसूची भेजने की व्यवस्था कर रहा

भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) ने विद्यार्थियों के प्रथम से तृतीय वर्ष के परीक्षा फार्म जमा कराना शुरू कर दिया है। इसमें विद्यार्थियों को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना अनिवार्य किया गया है। बीयू विद्यार्थियों द्वारा दिए गए ई-मेल आईडी पर डिग्री और अंकसूची भेजने की व्यवस्था कर रहा है।

मोबाइल नंबर से विद्यार्थियों से संपर्क कर उन्हें बीयू की गतिविधियों से परिचित कराया जाएगा और उन्हें डिग्री ई-मेल पर भेजने की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।
    समय पर डिग्री नहीं मिलने पर कई बार नौकरी के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से बाहर हो जाते हैं। इसके अलावा रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों को अपनी अंकसूची के लिए भटकना पड़ता है।
    अब रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों के ई-मेल पर अंकूसूची पहुंच जाएगी।
    यही नहीं अंतिम वर्ष में सफल होने के बाद विद्यार्थियों को डिग्री लेने के लिए आवेदन भी नहीं करना होगा।
    इसके लिए उन्हें कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। उनके द्वारा परीक्षा फार्म में दिए गए ई-मेल पर विवि की डिजिटल डिग्री भेज दी जाएगी।
    परीक्षा फार्म में लिए गए मोबाइल नंबर पर विद्यार्थियों को एसएमएस भेजा जाएगा कि उसके ई-मेल पर डिग्री भेज दी गई है।

कागज की खपत होगी कम
अंकसूची और डिग्री के प्रकाशन में बीयू को करोड़ों रुपये का कागज खरीदकर उनका प्रकाशन करना होता है। ई-मेल पर डिग्री और मार्कशीट का आवंटन होने से कागज की खपत बहुत कम हो जाएगी।विद्यार्थियों द्वारा दिए गए ई-मेल और मोबाइल नंबर के लिए नैक के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान नैक की टीम उनसे संपर्क कर फीडबैक भी ले जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति