रेल्वे स्टेशन अनूपपुर में थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा सायबर क्राईम सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के द्वारा सायबर क्राईम सुरक्षा जागरूकता हेतु चलाये जा रहे सेफ क्लिक अभियान के अंतर्गत रविवार की सुबह रेल्वे स्टेशन अनूपपुर में थाना कोतवाली अनूपपुर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेल्वे स्टेशन अनूपपुर में प्लेटफार्म नम्बर 01 पर आर.पी.एफ. पोस्ट के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में चीफ स्टेशन मास्टर अनूपपुर एम.पी. शर्मा. सी.टी.आई.  एस. के तातवाड़ी, स्टेशन सुपरीडेन्ट (कमर्शियल) जयन्तो दास गुप्ता, आर.पी.एफ. पोस्ट अनूपपुर प्रभारी इन्सपेक्टर मधुबाला पात्र, टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, प्रधान आरक्षक  महेंद्र सिंह राठौर, आरक्षक प्रकाश तिवारी एवं अब्दुल कलाम  के द्वारा सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगो को सायबर क्राईम से सुरक्षित रहने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में रेल्वे विभाग अनूपपुर के कर्मचारीगण,रेल्वे स्टेशन पर काम करने वाले वेण्डर, कुली, आर.पी.एफ. पुलिस बल, जी.आर. पी. पुलिस बल, रेल यात्रीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बताया गया कि इंटरनेट बैकिंग एवं आनलाईन ट्राजेक्शन के बढ़ते चलन के कारण आये दिन आम नागरिको के साथ सायबर फ्राड के अपराध घटित हो रहे है जिनसे बचने के लिए सतर्कता एवं सावधानी ही एक मात्र उपाय है। आज हर हाथ में इनंटरनेट युक्त मोबाईल डिवाइस है जिससे हर व्यक्ति पर सायबर फ्राड का खतरा संभव रहता है। आवश्यकता है कि किसी भी अनजान व्यक्ति  के फोन काल अथवा एसएमएस अथवा सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा  ना करते हुए किसी भी प्रकार का ट्रांजेक्शन या लेन देन न करें। अनजान व्यक्ति द्वारा मांगे जाने पर ओ.टी.पी. हरगिज न दें, अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये लिंक एवं अनजान नम्बर के वीडियो काल को अटेन्ड न करें।

यदि सायबर अपराध घटित हो जाये तो बिना देर किये गोल्डन अवर में तत्काल 1930 राष्ट्रीय सायबर क्राईम टोल फ्री हेल्पलाईन नम्बर अथवा www.cybercrime.gov.in वेबसाईट पर अथवा नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करायें जिससे  फ्राड करके आपके बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर की गई रकम को अपराधियों द्वारा खाते से निकाले जाने के पूर्व ही उन खातो का लेनदेन फ्रीज कर आपकी धनराशि वापस दिलायी जा सके। यह तभी संभव है जब किसी भी प्रकार का आनलाईन धोखाधड़ी होने पर हम अपनी शिकायत को तुरन्त दर्ज करायें। कार्यक्रम के दौरान सायबर क्राईम से बचने के लिए  "क्या करें एवं क्या न करें  "के संबंध में पम्पलेट वितरण किया गया उक्त अवधि में रेल्वे स्टेशन अनूपपुर में आई ट्रेन के यात्रियो को भी पाम्पलेट बांटा जाकर सायबर क्राईम से बचने हेतु जागरूक किया गया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति