मंत्री मार्को रुबियो ने हमास की ओर से बनाए गए बंधकों को लेकर दिया बड़ा बयान, ‘अब सभी बंधकों को तुरंत कर दो रिहा’

वाशिंगटन
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हमास की ओर से बनाए गए बंधकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख को दोहराते कहा कि हमास सभी बंधकों को तुरंत रिहा कर दे। रुबियो ने एक्स पर व्हाइट हाउस की पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा, 'राष्ट्रपति एकदम स्पष्ट थे। हमास को अब सभी बंधकों को रिहा करना होगा!' अमेरिकी विदेश मंत्री की यह टिप्पणी बंधकों की रिहाई को लेकर काफी अहम मानी जा रही है। जानकारों का कहना है कि यूएस अब इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है।

इससे पहले, इजरायल ने पुष्टि कर दी कि गाजा पट्टी में संघर्षविराम के तहत हमास की ओर से रिहा किए गए 3 इजरायली बंधक उनकी सेना को मिल गए हैं। अब इजरायल को भी दर्जनों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना है। हमास ने तीनों बंधकों को शनिवार को गाजा में रेड क्रॉस को सौंप दिया। रिहा हुए बंधकों को मेडिकल के लिए ले जाया जाएगा और 16 महीने की कैद के बाद उनके परिवार से मिलाया जाएगा। जिन बंधकों को हमास की ओर से रिहा किया गया उनके नाम एली शरबी, ओहद बेन अमी और ओर लेवी हैं। इन सभी को 7 अक्टूबर 2023 को हमास की ओर से किए गए हमले में बंधक बना लिया गया था।

183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा इजरायल
इजरायल रिहा किए गए बंधकों के बदले में 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। रेड क्रॉस को सौंपने से पहले हमास के लड़ाके तीनों बंधकों को सैकड़ों लोगों की भीड़ के सामने ले गए और एक-एक करके तीनों को बोलने के लिए माइक दिया गया। तीनों ने सार्वजनिक रूप से अपना बयान दिया। बंधकों को सार्वजनिक रूप से बयान दिलवाने के संबंध में इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘हम शनिवार को हुए चौंकाने वाले दृश्यों को स्वीकार नहीं करेंगे।’ हालांकि, बयान में किसी दंडात्मक उपाय की बात नहीं की गई है। यह पहली बार है, जब युद्ध विराम के इस चरण के दौरान मुक्त किये गए बंधकों को उनकी रिहाई के दौरान सार्वजनिक रूप से बयान देने के लिए कहा गया। इजरायल और हमास के बीच 19 जनवरी को संघर्षविराम शुरू होने के बाद से यह बंधकों के बदले कैदियों की 5वीं अदला-बदली है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति