नगरीय निकाय चुनाव 2025: जनकपुर एवं झगराखाण्ड की ईवीएम कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी

एमसीबी

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए जनकपुर एवं  झगराखाण्ड  की ईवीएम कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित वेयरहाउस गोदाम, पानी टंकी के पास स्थित पुराने बालक प्राथमिक शाला मनेंद्रगढ़ में बनाए गए ईवीएम गोदाम को प्रवेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा ईवीएम नोडल अधिकारी की उपस्थिति में 07 फरवरी को सुबह 10:30 बजे खोला गया।

नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप पूरी की गई। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम की बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया गया, ताकि मतदान प्रक्रिया में कोई तकनीकी बाधा न आए।

कमीशनिंग और रेंडमाइजेशन के बाद नगर पंचायत जनकपुर के 15 मतदान केंद्रों के लिए 50 बैलेट यूनिट और 30 कंट्रोल यूनिट आवंटित किए गए, इसके साथ ही झगराखण्ड की 15 मतदान केन्द्रों के लिए 48 बैलेट यूनिट और 27 कंट्रोल यूनिट आवंटित किए गए, जिन्हें निर्धारित स्थल पर भेजा गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, राजस्व निरीक्षक (आरआई), पटवारी और अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति