भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर सकारात्मक माहौल, विभिन्न कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे

भोपाल
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को "अतिथि देवो भव उत्सव" के रूप में मनाने के लिए 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। "भोपाल एक साथ" टीम, जो कि शहर की प्रमुख नागरिक फोरम है, उसके सदस्य स्पर्श द्विवेदी ने बताया कि भोपाल का हर नागरिक इस उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए तैयार है। शहर भर में इस समिट को लेकर सकारात्मक माहौल है, जहां निवेशकों के स्वागत के लिए विभिन्न कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। इस समिट के माध्यम से भोपाल को वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण हब के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

शुरुआती चरण में पांच हजार अफसर और कर्मचारी काम में जुटे
100 आइएएस अफसरों ने अपने हिस्से का काम शुरू कर दिया है। वे 10-12 घंटे काम कर रहे हैं। शुरुआती चरण की तैयारियों के लिए पांच हजार अधिकारी-कर्मचारी भी जुटे हैं। इसमें भोपाल जिला प्रशासन और नगर निगम के चार हजार से ज्यादा अधिकारी, कर्मचारी शामिल हैं।

भोपाल से दिल्ली तक 18 इवेंट कंपनियों और उनके सैकड़ों कर्मचारियों की भी मदद ली जा रही है। 11 जनवरी 2023 को जीआइएस इंदौर में हुई थी। 300 विशेष और 85 वीवीआइपी लाइजनिंग अफसरों को जिम्मा फ्रंट फुट पर समिट का जिम्मा 1200 अधिकारी और कर्मचारी संभालेंगे। इनमें 300 अधिकारी विशेष जिम्मेदारियों के लिए होंगे। 70 अधिकारी विशिष्ट लाइजनिंग अधिकारी के रूप में काम करेंगे तो 85 से ज्यादा अधिकारी वीवीआइपी लाइजनिंग अधिकारी की भूमिका में रहेंगे। 200 अतिरिक्त प्रशासनिक कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी।

इन तैयारियों के बीच भोपाल के 84 होटल्स के 1397 कमरे भी तीन दिन 24 से 26 फरवरी तक ब्लॉक किए हैं। देश-विदेश से आने वाले अतिथियों को यहां ठहराया जाएगा। अतिथियों को ठहराने की व्यवस्था राज्य पर्यटन निगम को दी गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति