उज्जैन से वाराणसी जा रहे थे श्रद्धालु, कार को बचाने के चक्कर में पलटी बस, हादसे में 25 घायल

उज्जैन
उज्जैन से तीर्थ यात्रा पर वाराणसी जा रही बस हादसे का शिकार हो गई. सड़क दुर्घटना में करीब 25 तीर्थ यात्री घायल हो गए. राहगीरों ने बस पलटने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया. मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल- नर्मदापुरम हाईवे पर सागर अस्पताल के पास देर रात हादसा हो गया. रमा शिव ट्रेवल्स की बस कार को बचाने के चक्कर में पलटी खा गई.

एमपी 41 जेएफ 8568 नंबर की बस में 50 तीर्थ यात्री सवार थे. श्रद्धालुओं ने बताया कि कार चालक बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. अचानक कार बस के सामने आ गई. कार को बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया. बस डिवाइडर को तोड़ते हुए पलटी खा गई.

कार को बचाने के चक्कर में पलटी श्रद्धालुओं की बस
हादसे के बाद चीख पुकार मच गया. राहगीरों ने बस हादसे की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से बस यात्रियों को बाहर निकाला. राहगीरों ने भी पुलिस के रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की. सड़क दुर्घटना में बस के करीब 25 यात्री घायल हो गए.

क्रेन की मदद से पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. राजेश नामक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस काफी तेज गति से दौड़ रही थी. बस चालक के नियंत्रण खोने से हादसा हुआ. दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल भिजवाया गया. क्रेटा कार में सवार चार लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस कार मालिक की तलाश कर रही है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति