बालाघाट में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच भयंकर मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से हुई जमकर फायरिंग

बालाघाट
छत्तीसगढ़ में चल रही एंटी नक्सल ऑपरेशन के बीच मध्य प्रदेश के सरहदी जिले बालाघाट में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई है। हालांकि, इस मुठभेड़ के बाद नक्सली मौके पर भारी तादाद में हथियारों का जखीरा और खाने-पीने का सामान छोड़कर फरार हो गए हैं। फिलहाल, हॉक फोर्स नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन चला रही है।

एमपी में पटवारियों पर बड़ा एक्शन, मचा हड़कंप
बता दें कि बालाघाट जिले के हट्टा थाना इलाके के राजा डेरा केकेडेवाड़ा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों का आमना सामना हुआ है। मुठभेड़ तड़के की बताई जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.के बंजारे ने बताया कि, नक्सल उन्नमूलन में लगी स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीजी) की टीम जंगल क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी। इस दौरान लाल सलाम के नारे लगाते हुए 18 से 20 सशस्त्र वर्दी धारी नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरु कर दी। आत्मरक्षा के लिए एसटीजी टीम के जवानों ने भी संतुलित जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग के बाद जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले।

सर्चिंग ऑपरेशन जारी
काफी देर मौके पर कोई मूवमेंट न दिखाई देने पर क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन शुरु किया गया। इस दौरान मुठभेड़ वाले क्षेत्र में एक ग्रेनेड लांचर, एक मैगजीन, 07 जिंदा राउंड, खाने पीने के खाद्य सामग्री में चांवल, शक्कर, सोयाबीन बड़ी, तेल चाय पत्ती, जैसे खाद्य पदार्थ भी बरामद हुए हैं। बंजारे के अनुसार एसटीजी द्वारा 90 राउंड फायर किए गए। प्रभारी राम पदम शर्मा के रिपोर्ट करेन पर बीएनएस एवं विधि विरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति