1500 किलो गांजा डिंडौरी में शिकारियों के घरों के नीचे से बरामद, जेसीबी से हुई खुदाई

डिंडौरी
वाइल्ड लाइफ के मोस्ट वांटेड शिकारियों को गिरफ्तार करने पहुंची एसटीएफ और वन विभाग शहपुरा की टीम को भारी मात्रा में गांजा मिला है। आरोपियों ने अपने घरों के नीचे गांजे को छिपाकर रखा था, जिसे जेसीबी की मदद से खुदाई कर जब्त किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक तीन करोड़ रुपये से अधिक का गांजा बरामद किया जा चुका है। इस खबर के संबंध में शहपुरा रेंजर जगदीश वास्पे ने बताया कि, सूचना मिली थी कि तीन मोस्ट वांटेड आरोपी गांव में छिपे हुए हैं। शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम पड़रिया धनगांव में टीम ने सूचना के आधार पर सर्चिंग अभियान चलाया, जहां पैकेट में भरे गांजे मिलना शुरू हुआ।

गांजे के साथ-साथ मिली 13 रेसर बाइकें
बताया गया कि, पड़रिया धनगांव में लगभग 12 साल पहले बहेलिया जनजाति के लोग आकर बसे थे। उन्होंने इस गांव में ना सिर्फ घर बनाया, बल्कि साठगांठ करके आधार कार्ड और सरकारी दस्तावेज भी बनवा लिए। अब सभी आरोपियों के घर से गांजे का जखीरा मिल रहा है।

इस तलाशी अभियान के दौरान टीम को आरोपियों के घरों से देसी बम, शिकार के लिए उपयोग होने वाला फंदा सहित धारदार हथियार और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। टीम ने 13 रेसर बाइकें भी जब्त की है।

शहपुरा थाना प्रभारी किए गए निलंबित
हालांकि, अब सवाल ये उठ रहा है कि थाना मुख्यालय से सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी पर इस तरह का गिरोह चल रहा था, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस मामले पर थाना प्रभारी शिवलाल मरकाम की भूमिका संदिग्ध मिलने पर पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच करने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि, इलाके में अभी भी जेसीबी से खुदाई जारी है और लगातार गांजा मिल रहा है। 1500 किलो से अधिक गांजा अभी तक जब्त किया जा चुका है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और साथ ही पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि, इस मामले को लेकर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति