प्रयागराज-अयोध्या और रायबरेली-अयोध्या हाइवे पर भीषण जाम, भूखे-प्यासे श्रद्धालुओं ने काटा हंगामा

सुल्तानपुर

महाकुंभ और अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होने के बाद सुल्तानपुर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो रही है। रविवार को भी प्रयागराज-अयोध्या और रायबरेली-अयोध्या हाइवे पर लगे भीषण जाम में हजारों श्रद्धालु फंस गए। ट्रैफिक के बुरे हाल का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एडीजी डायल 112 मीरा रावत और प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश की गाड़ी भी जाम में फंस गई। दूसरी ओर श्रद्धालुओं ने व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया और कहा कि उन्हें तीन दिनों से न खाना मिला है और न ही पानी।

जम्मू से आई महिला श्रद्धालुओं ने व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि तीन दिनों से न उन्हें खाना मिला है और न ही पीने का पानी। यहां तक कि प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं मिल रही है। महाकुंभ के शुरू होने के बाद से ही ऐसी स्थिति जिले में बनी हुई है। पुलिस द्वारा वाहनों को बैरिकेडिंग करके रोक रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच रोजाना विवाद की स्थिति बन रही है।

रायबरेली-अयोध्या हाइवे पर हलियापुर के कूरेभार तिराहे पर भी श्रद्धालुओं को रोका गया। जिससे दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है। रात नौ बजे जाम खुला था लेकिन एक घंटे बाद ही रूट को फिर से बंद कर दिया गया। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं में नाराजगी देखने को मिल रही है।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार को भी देखने को मिली। देश के कोने-कोने से लोग संगम में डुबकी लगाने आए हुए हैं। संगम घाट से लेकर पूरे मेला क्षेत्र में तिल रखने तक की जगह नहीं है। इसका असर प्रयागराज शहर में भी देखने को मिल रहा है। प्रयागराज को जोड़ने वाले वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, कौशाम्बी, रीवां सहित सभी सातों मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली। जाम की वजह से फोर व्हीलर व टूव्हीलर तो दूर पैदल चलने तक की जगह नहीं मिली।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति