शाहनवाज हुसैन ने किया दावा- अब राष्ट्रीय राजधानी विकास की पटरी पर दौड़ेगी

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद मिली ऐतिहासिक जीत से उत्साहित भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि अब राष्ट्रीय राजधानी विकास की पटरी पर दौड़ेगी। दिल्ली की जनता ने 10 साल तक आम आदमी पार्टी के कुशासन को झेला है और अब उन्हें इससे मुक्ति मिलेगी।

शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता केजरीवाल के शासन से त्रस्त हो चुकी थी। लेकिन अब दिल्ली ने भाजपा को चुना है। अब दिल्ली में तेजी से विकास कार्य होंगे क्योंकि अब दिल्ली-एनसीआर में भाजपा की सरकार है। यूपी-हरियाणा में पहले से ही भाजपा की सरकार थी, जहां पर विकास कार्य हो रहे हैं। लेकिन 10 साल दिल्ली विकास कार्यों में पीछे रही है। अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बन गई है और अब नोएडा-गुरुग्राम की तरह ही दिल्ली भी तरक्की के रास्ते पर चलेगी।

दिल्ली में भाजपा को मिली इस जीत को शाहनवाज हुसैन ने ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत पीएम मोदी जी की जीत है। लोगों ने उन पर भरोसा दिखाया है। मोदी ने जो गारंटी दी है, वह पूरी की जाएगी।

यमुना नदी की सफाई को लेकर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को ठगने का प्रयास किया था जब उन्होंने ये कहा कि हरियाणा की सरकार ने यमुना नदी में जहर मिलाया है। लेकिन दिल्ली की जनता ने उनके झूठ को पकड़ लिया। हरियाणा में भाजपा की सरकार है और दिल्ली में भी भाजपा की सरकार है। हम यमुना की सफाई का काम करेंगे। अहमदाबाद की तरह यमुना में रिवर फ्रंट बनाने का काम करेंगे। इसके अलावा ट्रैफिक जाम की समस्या को भी ठीक करेंगे।"

सीएम फेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए गए। भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा के खाते में 48 सीट आई हैं और 10 साल से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को 22 सीटों से संतोष करना पड़ा है।

  • admin

    Related Posts

    अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

    कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

    ‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

    गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति