सऊदी अरब ने हज को लेकर बड़ा ऐलान किया, इस बार हज यात्री अपने साथ बच्चों को नहीं ले जा पाएंगे

दुबई
सऊदी अरब ने हज को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इस बार हज यात्री अपने साथ बच्चों को नहीं ले जा पाएंगे। हज और उमराह मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है। सऊदी अरब की तरफ से कहा गया है कि हज और उमराह के दौरान भारी भीड़ होती है। ऐसे में बच्चों के लिए बहुत खतरा रहता है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। सरकार ने यह भी कहा कि उन लोगों को हज यात्रा की इजाजत पहले दी जाएगी जो पहली बार हज करने जा रहे हैं। सऊदी के नागरिकों के लिए हज यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है।

नुसुक ऐप और आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए हज का रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। यात्रियों को अपनी जानकारी को वेरिफाई करना होगा। इसके अलावा छूट के लिए भी आवेदन करना होगा। नुसुक ऐप पर हज का पैकेज भी उपलब्ध है। यात्री अपना पसंदीदा पैकेज ले सकते हैं। इसके लिए ई वॉलेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सऊदी के यात्रियों के लिए खास सुविधा
सऊदी अरब के स्थानीय नागरिकों के लिए एक और सुविधा का ऐलान किया गया है। यहां के लोग हज पैकेज का भुगतान तीन किश्तों में कर सकते हैं। पहलेी किस्त में 20 फीसदी रकम का भुगतान करना होगा। बुकिंग के 72 घंटे के अंदर इसका भुगतान करना होगा। वहीं दूसरी और तीसरी किस्त 40-40 फीसदी की होगी। वहीं मंत्रालय ने कहा है कि फाइनल भुगतान होने तक बुकिंग कन्फर्म नहीं मानी जाएगी। हर बार भुगतान करने पर उसकी रसीद जारी की जाएगी।

वीजा नियम में भी हुआ है बदलाव
बता दें कि इस बार सऊदी अरब ने वीजा नियमों में भी बदलाव किया है जिसका असर भारत पर भी पड़ेगा। भारत समेत 14 देशों से आने वाले लोगों को किंगडम में प्रवेश के लिए सिंगल एंट्री वीजा मिलेगा। अनाधिकृत रूप से हय यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के लिए यह नियम लगाया गया है। दरअसल मल्टिपल एंट्री वीजा वाले लोग अनाधिकृत रूप से हज यात्रा करने लगते हैं। ऐसे में भीड़ बहुत हो जाती है और प्रबंधन मुश्किल हो जाता है। सिंगल एंट्री वीजा से किसी देश में एक बार ही प्रवेश किया जा सकता है। वहीं लॉन्ग टर्म वीजा वाले लोग एक ही देश में कई बार आ-जा सकते हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति