सुकेश चंद्रशेखर ने कहा- दिल्ली की जनता ने आपको और आपकी दुनिया की सबसे भ्रष्ट आप पार्टी को सचमुच लात मार दी

नई दिल्ली
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के तमाम नेता तंज कस रहे हैं तो इस बीच जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लेटर लिखा है। मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखकर ने केजरीवाल पर तीखे शब्दबाण चलाए तो उन्हें अपनी भविष्यवाणी भी याद दिलाई, जिसमें उसने कहा था कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी चुनाव हार जाएंगे। सुकेश ने पूर्व सीएम को राजनीति से संन्यास की सलाह भी दी।

सुकेश ने अपनी बातें याद दिलाते हुए लिखा, ‘सबसे पहले मैं आपको, मनीष जी और सत्येंद्र जी को अपनी सीटें हारने के लिए बधाई देता हूं, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपकी कट्टर भ्रष्ट पार्टी AAP चुनाव हार गई। केजरीवाल जी अगर आपके पास मेरे पिछले पत्र सुरक्षित हैं तो कृपया वे पत्र देखें जो मैंने 3, 6, 8 महीने पहले लिखे थे, मैंने आपको चुनौती दी थी कि आप अपनी सीट हार जाएंगे और AAP सत्ता से बाहर हो जाएगी।'

सुकेश चंद्रशेखर ने आगे लिखा, ‘केजरीवाल जी आज बिल्कुल वैसा ही हुआ है। आपको बाहर निकाल दिया गया है, आपका सारा अहंकार आपके साथ ही शौचालय में बह गया है। आपके सारे जुमले बेनकाब हो चुके हैं और सही साबित हो चुके हैं, दिल्ली की जनता ने आपको और आपकी दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी को सचमुच लात मार दी है।’

पूर्व जेल मंत्री सत्येंद्र जैन पर वसूली और अरविंद केजरीवाल पर चंदे को लेकर कई आरोप लगा चुके सुकेश ने आम आदमी पार्टी की हार के बाद पंजाब में भी हार की 'भविष्यवाणी' की और केजरीवाल को संन्यास लेने की सलाह दी। उसने लिखा, ‘अब केजरीवाल जी, आप और आपके साथियों को थोड़ी शर्म आनी चाहिए और राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, राजनीतिक संन्यास ले लेना चाहिए क्योंकि अगली बार पंजाब से भी आपका सफाया हो जाएगा।’

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति