अनूपपुर, डिंडोरी में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे जीतू पटवारी, पार्टी को मजबूत करने की कवायद

अनूपपुर

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 11, 12 और 13 फरवरी को अनूपपुर जिले के तीन दिवसीय दौरा करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी संगठनात्मक दौरे पर 11, 12 एवं 13 फरवरी  को अनूपपुर जिले के दौरे पर रहेंगे।            

उन्होंने समस्त कांग्रेस जनों से अपील की है कि अधिक संख्या में सभी स्थानों पर पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करें एवं संगठन के मजबूती के लिए उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 11 फरवरी को प्रातः  5.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 11.30 बजे शाहपुरा जिला डिंडोरी पहुंचेंगे। वहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं पत्रकारों से चर्चा करेंगे। इसके पश्चात डिंडोरी आगमन होगा यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के पश्चात डिंडोरी से रात्रि 8.00 बजे प्रस्थान कर 9.30 बजे अनूपपुर जिले के अमरकंटक आगमन होगा।जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

12 फरवरी को प्रातः 10,00 बजे अमरकंटक से प्रस्थान कर 11.00 बजे पुष्पराजगढ़ आगमन होगा। वहां पर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के पश्चात दोपहर 3.00 बजे अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 4.00 बजे अनूपपुर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे एवं रात्रि विश्राम अनूपपुर में करेंगे। 13 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे अनूपपुर में पत्रकार वार्ता का आयोजन करेंगे। 11.00 बजे अनूपपुर से कोतमा के लिए प्रस्थान करेंगे।

12.00 बजे कोतमा विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। कोतमा से दोपहर 3.00 बजे प्रस्थान कर 4 00 बजे शहडोल पहुंचेंगे। शहडोल में 4.00 बजे पत्रकार बंधुओं से चर्चा करने के पश्चात 4.30 बजे जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। रात्रि 8.00 बजे शहडोल से कटनी के लिए प्रस्थान करेंगे एवं कटनी से रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे। उन्होंने अनूपपुर जिला सहित शहडोल जिले के सभी कांग्रेस जनों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सभी कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति