सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी की बढ़ने लगी मुश्किलें , NSUI ने खोला मोर्चा

सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी की बढ़ने लगी मुश्किलें , NSUI ने खोला मोर्चा

सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी द्वारा करोड़ों का किया भ्रष्टाचार , NSUI जाएंगी हाईकोर्ट

भोपाल
 प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. प्रभाकर तिवारी के खिलाफ उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला से उनके भ्रष्टाचार की शिकायत किए जाने के बावजूद , उन्हीं से जवाब मांगा जाना प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है वहीं प्रभाकर तिवारी के खिलाफ एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया हैं ।

रवि परमार ने कहा कि गौरतलब है कि यह पत्र मध्यप्रदेश शासन के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी की पत्नी एवं संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल संभाग, डॉ. नीरा चौधरी द्वारा जारी किया गया है। इससे यह संदेह उत्पन्न होता है कि कहीं किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव तो नहीं बनाया जा रहा? आखिर क्या मजबूरी है कि शिकायतकर्ता की मांग के अनुरूप निष्पक्ष जांच के बजाय आरोपी अधिकारी से ही जवाब मांगा जा रहा है ?

रवि ने कहा कि डॉ प्रभाकर तिवारी और डॉ प्रज्ञा तिवारी के काले कारनामों की अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रहीं जबकि डॉ तिवारी द्वारा करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया हैं एनएसयूआई साक्ष्यों के साथ हाईकोर्ट जाएंगी सीएमएचओ कार्यालय के सब इंजीनियर हेमंत पटेरिया और अन्य डॉ और कर्मचारी फर्जी अस्पतालों से वसूली करके सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पहुंचाने का कार्य करते हैं

वहीं परमार ने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश में पारदर्शिता और सुशासन की बात करने वाली सरकार को इस मामले में त्वरित संज्ञान लेना चाहिए और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए , ताकि आमजन का सरकारी तंत्र पर विश्वास बना रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति