एक्सटेंड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविरों में किया हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को चिह्नित

 भोपाल
 10 फरवरी को भोपाल की 66 स्वास्थ्य संस्थाओं में एक्सटेंडेड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर आयोजित हुए। इन शिविरों में 945 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिनमें से 235 हाईरिस्क प्रेग्नेंसी चिन्हित की गई हैं । शिविरों में 151 महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी करवाई गई । गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों,  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों,  सिविल डिस्पेंसरी, संजीवनी क्लिनिक के साथ साथ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,  जवाहरलाल नेहरू गैस राहत हॉस्पिटल, इंदिरा गांधी गैस राहत अस्पताल , हमीदिया अस्पताल, ख़ुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, प्रोतिमा मालिक पुलिस अस्पताल में शिविर आयोजित हुए। शिविरों में गर्भवती महिलाओं की जांच कर हाईरिस्क गर्भवतियों को  चिह्नांकित किया गया। चिह्नित महिलाओं की विशेष चिकित्सकीय देखभाल एवं अतिरिक्त फॉलोअप किया जाएगा।

अभियान के तहत भोपाल में सर्वाधिक 66 संस्थाओं में शिविर लगाए जा रहे हैं। जिले में 27 निजी सोनोग्राफी केंद्रों के माध्यम से निशुल्क सोनोग्राफी भी की जा रही है। शिविर में जांच हेतु महिलाओं को लाने एवं घर छोड़ने की सुविधा 108 एंबुलेंस द्वारा निशुल्क दी जा रही है।   शासकीय चिकित्सकों के साथ साथ पीपल्स मेडिकल कॉलेज, चिरायु मेडिकल कॉलेज , आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज,  सागर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल , अपोलो सेज, बीड़कर क्लिनिक, अशोका आईवीएफ सेंटर, यूनिक हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में आकर निशुल्क परामर्श दिया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की अधीनस्थ संस्थाओं के साथ साथ अन्य प्रमुख स्वास्थ्य संस्थाओं को भी शामिल किया गया है। शिविरों में मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को जांच हेतु लाया जाता है। हाईरिस्क मिलने पर अतिरिक्त जांच एवं देखभाल की जाती है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति