IIT बाबा का विराट ने करियर शुरू होने से पहले ही कर दिया खत्म : अली गोनी

मुंबई

महाकुंभ मेले में 'आईआईटी बाबा' के नाम से फेमस खुद को गुरु बताने वाले और इंटरनेट सनसनी अभय सिंह चर्चा में हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान से भारत की टीम हार जाएगी। लेकिन रविवार को जब मैच हुआ तो उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हुई। भारत मैच जीत गई और तरफ 'आईआईटी बाबा' भी ट्रोल होने लगे। अब टीवी एक्टर अली गोनी ने भी चुटकी ली है।

दुबई के स्टेडियम में हुए भारत और पाकिस्तान के मैच से कुछ ही घंटे पहले 'IIT बाबा' ने बेहद कॉन्फिडेंट होकर ऐलान किया कि भारत हार जाएगा और विराट कोहली परफॉर्म करने में विफल रहेंगे। एक वायरल वीडियो में उन्होंने कहा, 'मैं तुमको पहले से बोल रहा हूं, इस बार इंडिया नहीं जीतेगी। विराट कोहली… सबको बोल दो कि आज जीत के दिखाए। अब मैंने मन कर दिया है कि नहीं जीतेगी तो नहीं जीतेगी। अब क्या, भगवान बड़े हैं या तुम बड़े हो?'

विराट का शतक, मैच जीत गया भारत
हालांकि, विराट कोहली के नाबाद शतक की बदौलत भारत की 6 विकेट की शानदार जीत हुई। इसके बाद अली गोनी ने आईआईटी बाबा की असफल भविष्यवाणी का मजाक उड़ाने के लिए एक्स (पहले ट्विटर) का सहारा लिया।

अली गोनी ने ली चुटकी
अली गोनी ने ट्वीट किया, 'ये आईआईटी बाबा का करियर विराट ने शुरू होने से पहले ही खत्म कर दिया।'

आईआईटी बाबा ने मांगी माफी
उधर IIT बाबा ने आलोचना के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली। उन्होंने कहा, 'मैं सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहता हूं और आप सभी से जश्न मनाने के लिए कहना चाहता हूं। ये पार्टी का समय है!'

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति