मनीषा रानी ने पूजा भट्ट के जन्मदिन पर दिखाई शो की एक झलक

मुंबई

मनीषा रानी 'बिग बॉस ओटीटी 2' से देशभर में फेमस हुईं। आज उनकी लाखों में फैन फॉलोइंग भी है। रील्स बनाने और ब्रांड केलौबोरेशन करने के बाद अब आखिरकार उन्हें एक एक्टिंग प्रोजेक्ट मिल गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर दी है। शो की एक झलक भी दिखाई है, जिसमें वह भारतीय नारी के रूप में नजर आ रही हैं। और फैंस को पूजा भट्ट वो स्टेटमेंट याद आ रहा है, जो उन्होंने उनके लिए बोला था। और गौर करने वाली बात ये है कि मनीषा ने अपने शो का ऐलान पूजा भट्ट के जन्मदिन पर ही किया। यानी एक तरह से उन्होंने भी तोहफा दे दिया है।

मनीषा रानी के लिए पूजा भट्ट ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में बेबिका धुर्वे से कहा था, 'मनीषा हीरोइन मटेरियल नहीं है। मैं ये साफ तौर पर बोल रही हूं। एक एक्टर को उदार होना चाहिए। मगर मनीषा कभी भी खुद के अलावा किसी और को नहीं देखती। वह म्यूजिक वीडियो कर सकती है। इसमें कोई शक नहीं क्योंकि उसके पास प्यारा चेहरा है। लेकिन जिस करह से वह बोलती है, उससे उसे 3-4 फिल्मों में ले लिया जाएगा लेकिन उससे ज्यादा नहीं। क्योंकि उसका दूसरा कैरेक्टर नहीं होगा। उसकी तुकबंदी घर के लिए अच्छी है लेकिन बाहर काम नहीं करेगी।'

मनीषा रानी को मिला नया शो, फैंस खुश
अब मनीषा रानी ने 24 फरवरी को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया कि वह अपने नए शो 'हाल-ए-दिल' की झलक दिखाई है। जिसमें वह हल्की गुलाबी रंग की साड़ी पहने हुए हैं। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़िया हैं। माथे पर छोटी-बिंदी है और वह अपने रील पति से गुफ्तगू करती दिख रही हैं। वीडियो देखकर जो कहानी समझ आ रही है, वो ऐसी महिला की है, जो असल में तो चुलबुली है। लेकिन पति उसका उसे वो प्यार-सम्मान नहीं दे रहा है, जो वह चाहती है।

पूजा भट्ट को लोगों ने मारा ताना
अब इस रील को शेयर कर लिखा, 'क्या आप हाल ए दिल के लिए एक्साइटेड हैं?' इस पर फैंस ने तो अपनी उत्सुकता जाहिर कर दी। एक्ट्रेस की तारीफ की भी कि वह कितनी प्यारी लग रही हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'OTT2 से एक मुश्किल लेकिन खूबसूरत सफर के बाद, उन्होंने निगेटिविटी को नजरअंदाज़ करते हुए चुपचाप अपनी कहानी गढ़ी। और आज, उस व्यक्ति के जन्मदिन पर जिसने कभी कहा था, वह कभी लीड नहीं बनेगी, वह ड्रामा शो को लीड़ कर रही हैं और गर्व से खड़ी है, कड़ी मेहनत हमेशा जीतती है।' बता दें कि 24 फरवरी को ही पूजा भट्ट का जन्मदिन था और उसी दिन मनीषा ने ये वीडियो शेयर किया। एक ने लिखा, 'हर कोई लीड नहीं हो सकता… सुनने से लेकर वह अब एक शानदार लीड है, तक लंबा सफर तय किया।'

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति