ऑस्ट्रेलिया वर्सेस साउथ अफ्रीका के बीच रावलपिंडी में होने वाले मुकाबले के लिए टॉस भी नहीं हो सका, हुआ रद्द

इस्लामाबाद
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 7वां मुकाबला बिना गेंद फेंके ही रद्द हो गया है। मंगलवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए टॉस भी नहीं हो सका। दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा है। हालात और खराब होते देख मैच अधिकारियों ने निर्धारित समय से तीन घंटे से कुछ अधिक समय बाद खेल रद्द कर दिया।

दोनों टीमों ने ग्रुप बी में अपना पहला मैच जीता था। मैच रद्द होने के कारण दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को एक-एक अंक मिले जिसका मतलब है कि बुधवार को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला लगभग नॉकआउट हो गया है जिसमें हारने वाली टीम आईसीसी टूर्नामेंट से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को धूल चटाई थी, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया।

बारिश के कारण रद्द हुआ मैच
ऑस्ट्रेलिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है। मैच में टॉस भी नहीं हो सका। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले।

बारिश ने मूड किया खराब
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले के शुरू होने के आसार काफी कम लग रहे हैं। रावलपिंडी में लगातार बारिश हो रही है।

ओवर्स कम होना हुए शुरू
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को होने वाला मैच शुरू नहीं हो सका है। लगातार दो घंटे से बारिश हो रही है और इस वजह से ओवर कम होना शुरू हो गए हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति