रायगढ़ में चरित्र पर शंका में पत्नी की हत्याकर पति ने साथियों के साथ मिलकर जलाया शव

रायगढ़

छत्तीसगढ़ में अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए उसकी हत्या करने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर शव को जला देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कमरई निवासी अमृत केरकेट्टा 65 साल अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद गांव की ही रहने वाली जयमति विश्वकर्मा 40 साल के साथ शादी कर दोनों साथ रह रहे थे. शुरूआत दिनों में दोनों अच्छे से रहते थे. बाद में अमृत अपनी दूसरी पत्नी जयमति के चरित्र पर शंका करता रहा और आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था. इसी बीच 20 फरवरी की रात दोनों पति-पत्नी ने साथ में शराब का सेवन किया, जिसके बाद एक बार फिर दोनों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई, फिर अमृत ने लात-घूसों के अलावा डंडे से पीट-पीटकर जयमति को मौत के घाट उतार दिया.

साथियों के साथ मिलकर बनाया प्लान
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने साक्ष्य छुपाने के इरादे से अपने साथियों मयंक यादव, श्रवण यादव, राजेन्द्र केरकेट्टा के साथ मिलकर शव को खेत में ले गया, जहां पैरा में महिला के शव को पूरी तरह जलाकर अपने-अपने घर लौट गए. बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीण जब शौच के लिए अखराडांड झाबर की ओर गए तो उन्होंने देखा कि जले हुए पैरा के नीचे जले हुए शव की खोपड़ी व हाथ पैर की हड्डी साफ तौर पर दिखाई दे रही थी. इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी कापू थाने में दी.

आरोपी ने कबूला अपना जुर्म
गांव में मानव कंकाल मिलने की जानकारी के बाद कापू पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. इसके बाद ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि अमृत केरकेट्टा ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को अपने साथियों के साथ मिलकर जला दिया था. पुलिस हिरासत में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपी के खिलाफ 103, 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं पुलिस अमृत केरकेट्टा के तीनों साथियों की तलाश कर रही है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति