खंडवा में पिया मिलन का अद्भुत नजारा, प्रेमी को पाने के लिए न सिर्फ परिवार के खिलाफ युवती ने विवाह रचाया बल्कि अपने इस्लाम धर्म का भी त्यागा

खंडवा
 प्यार, इश्क, मोहब्बतें इन सबमें गहराई से डूब जाने की बातें आज AI के दौर में अगर कोई करे तो लोग इसे बेईमानी करार देंगे। अपने इस प्यार को पाने के लिए उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाली एक युवती ने ऐसा कदम उठाया जिसने उसके पूरे परिवार को सदमे में लाकर रख दिया। अपने प्रेमी को पाने के लिए न सिर्फ परिवार के खिलाफ युवती ने विवाह रचाया बल्कि अपने इस्लाम धर्म का भी त्याग कर दिया।
महादेव गढ़ मंदिर पहुंचे प्रेमी जोड़े

विवाह करने की लालसा लिए सहाना और संतोष दोनों खंडवा पहुंचे। खंडवा में विवाह करने के लिए महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल से उन्होंने मुलाकात की। अशोक पालीवाल ने मौके पर महादेवगढ़ मंदिर के पुजारी को बुलाया और युवक से उसकी राय जानी। मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने के कारण युवक संतोष अपनी प्रेमिका की बात सुनकर पहले थोड़ा हिचकिचाया लेकिन सहाना ने उसके मन में चल रहे द्वंद्व को पढ़ लिया। सहाना ने तत्काल धर्म परिवर्तन करने का फैसला भी ले लिया। संतोष के मन में चल रहे सारे किंतु-परंतु समाप्त हो गए।
सहाना से बनीं शारदा

खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में पूरे विधि विधान से युवती सहाना का पहले धर्म परिवर्तन करवाया गया और उसको नए नाम से नामांकित भी किया गया। युवती ने इस्लाम धर्म त्याग कर सनातन धर्म को अंगीकार कर लिया। सहाना से बदलकर उसे शारदा नाम दिया गया। शारदा नाम से नामांकित होने के बाद सोमवार शाम को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से अग्नि को साक्षी मानकर युवक युवती ने सात फेरे लिए। दोनों ने अग्नि और महादेव को साक्षी मानकर एक दूसरे से सनातन परंपरा के द्वारा विवाह रचाया और एक दूसरे की गले में वरमाला डाली।
भोपाल में युवक युवती की हुई थी दोस्ती

उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली सहाना जो अब शारदा बन गई है, उसका भोपाल में अपने रिश्तेदार के यहां आना जाना था। हाल ही में खंडवा की एक मुस्लिम लड़की शमामा इस्लाम से धर्म परिवर्तन कर पहले साधना बनी फिर अपने प्रेमी वीरेंद्र से विवाह रचा लिया। शमामा की हिम्मत वाली कहानी सुनकर सहाना ने भी अपने प्रेमी संतोष से विवाह रचाने के लिए प्रस्ताव रख दिया। सहाना काफी ज़िद कर युवक को अपने साथ खंडवा के महादेवगढ़ लेकर आ गई। यहां पर अपने जीवन की नैया पूरे संतोष के साथ संतोष के हवाले कर दी।
महादेवगढ़ मंदिर में पिछले दो महीने में एक दर्जन से ज्यादा लोगों का धर्म परिवर्तन

खंडवा के अति प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में पिछले दो महीने की अगर बात करें तो करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों का धर्म परिवर्तन हो चुका है। वह इस्लाम का त्याग कर सनातन में प्रवेश कर चुके हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति