बालों को नेचुरली काला बनाएंगे ये नुस्खे

बालों का सफेद होना आजकल एक आम समस्या बन गई है। यह समस्या न केवल उम्र बढ़ने के कारण होती है, बल्कि स्ट्रेस, खराब लाइफस्टाइल और पोषण की कमी के कारण भी हो सकती है।

हालांकि, बाजार में कई केमिकल वाले प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जो बालों को काला करने का दावा करते हैं, लेकिन इनके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। ऐसे में नेचुरल तरीके से बालों को काला करना एक सुरक्षित और असरदार विकल्प है। यहां हम आपको बालों को नेचुरल तरीके से काला करने के 5 उपाय बताएंंगे।

आंवला और नारियल तेल
आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों के रंग को काला करने में मदद करता है। नारियल तेल बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाता है। इसके लिए आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर हल्का गर्म करें। इस मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे बालों की जड़ों में लगाएं। इसे 1-2 घंटे तक लगा रहने दें और फिर हल्के शैम्पू से धो लें। नियमित इस्तेमाल से बालों का सफेद होना कम होगा और वे कालें व स्वस्थ दिखेंगे।

मेहंदी और कॉफी पाउडर
मेहंदी बालों को नेचुरल रंग देने के लिए जानी जाती है। इसमें कॉफी पाउडर मिलाकर बालों को काला और चमकदार बनाया जा सकता है। इसके लिए मेहंदी पाउडर में कॉफी पाउडर मिलाएं और इसे पानी के साथ गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 2-3 घंटे बाद धो लें। यह बालों को काला करने के साथ-साथ उन्हें मजबूत भी बनाता है।

भृंगराज तेल
भृंगराज एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो बालों को काला करने और उन्हें स्वस्थ बनाने में मदद करती है। भृंगराज तेल को नियमित रूप से बालों की जड़ों में लगाने से सफेद बाल कम होते हैं और बालों की ग्रोथ बढ़ती है। इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह हल्के गर्म पानी से धो लें।

काली चाय
काली चाय में टैनिन होता है, जो बालों को काला करने में मदद करता है। इसके लिए 2-3 चम्मच काली चाय को पानी में उबालें और ठंडा होने दें। इस पानी से बालों को धोएं या इसे बालों में लगाएं। 1 घंटे बाद बालों को धो लें। यह बालों को काला और चमकदार बनाने का एक आसान तरीका है।

तिल के बीज और बादाम तेल
तिल के बीज और बादाम तेल का मिश्रण बालों को काला करने के लिए बहुत फायदेमंद है। तिल के बीज को पीसकर बादाम तेल में मिलाएं और इसे बालों की जड़ों में लगाएं। इसे 1-2 घंटे तक लगा रहने दें और फिर धो लें। यह बालों को काला करने के साथ-साथ उन्हें मुलायम और चमकदार भी बनाता है।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति