नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 सफलतापूर्वक संपन्न , आचार संहिता शून्य घोषित

रायपुर

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं. चुनावों के नतीजे आने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता समाप्त कर दी है. इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश भी जारी किया है.

आदेश में बताया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी 2025 को नगरपालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव 2025 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया था. इसके तहत 15 फरवरी 2025 को नगरीय निकाय चुनावों के परिणामों की घोषणा के बाद नगरीय क्षेत्रों में लागू आचार संहिता समाप्त कर दी गई थी. वहीं आज 25 फरवरी 2025 को त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणामों की घोषणा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी आचार संहिता समाप्त कर दी गई है.

नगरपालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव एक साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए हैं. इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रदेश के नगरीय निकायों एवं पंचायतों के सभी मतदाताओं, जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों और जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति