महाशिवरात्रि की धूम: मंदिरों में दर्शन और जलाभिषेक करने भक्तों का लगा तांता

रायपुर

देशभर में आज महाशिवरात्रि की धूम है. वहीं छत्तीसगढ़ में भी इस पर्व को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है. प्रदेश के सभी शिवालयों में सुबह 4 बजे से ही भोलेनाथ के दर्शन करने और उनका अभिषेक करने बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं. भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया है और मंदिरों में भी सुंदर फूलों से साज-सज्जा की गई है. पूरा प्रदेश आज शिवमय हो गया है.

प्रदेश के प्रसिद्ध शिव तीर्थों में आज महाशिवरात्रि का पर्व काफी धूम धाम से मनाए जाने की तैयारी है. विशेष पूजा और जलाभिषेक किया जा रहा है. शाम को गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी. जगह जगह प्रसाद वितरण भी किया जाएगा.

राजिम के कुलेश्वरनाथ महादेव
राजिम स्थित कुलेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है. श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद बाबा का दर्शन करने पहुंच रहे हैं. यहां आयोजित राजिम कल्प मेले का आज भव्य समापन होगा, जिसमे सीएम साय भी शामिल होंगे. इस अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचे हैं.

गरियाबंद के स्वयंभू भूतेश्वरनाथ
वहीं गरियाबंद स्थित विशालतम प्राकृतिक स्वयंभू शिवलिंग भगवान भूतेश्वरनाथ में भी लगी भक्तों की भीड़ लगी हुई है. भक्त श्रद्धा का फूल और हाथों में जल लेकर भगवान शिव को अर्पण कर रहे हैं. आपको बता दें, इस स्वयंभू शिवलिंग की ऊंचाई हर साल बढ़ रही है. वर्तमान में इसकी ऊंचाई 84 फिट और गोलाई 290 फिट है. सुबह से ही यहां दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं.

कवर्धा के भोरमदेव
कवर्धा स्थित 11 वीं शताब्दी के प्राचीन भोरमदेव मंदिर में भी भक्ति का अद्भुत दृष्य देखने को मिल रहा है. सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दूर दूर से पहुंच कर भगवान शिव का दर्शन करने पहुंच रहे हैं. सुबह से ही मंदिर प्रांगण और गर्भगृह में हर-हर महादेव की गूंज है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति