गाजियाबाद में 5 कांवड़ियों को बेकाबू कार ने रौंदा, 3 की मौत, 2 घायल

गाजियाबाद

गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे 5 शिवभक्तों को तेज रफ्तार कार ने रौंद डाला। घटना में दो सगे भाइयों सहित 3 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा मंगलवार रात 1 बजे मुरादनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ। तीनों मृतक हरियाणा के फरीदाबाद जिले के रहने वाले हैं। मरने वालों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर भोजपुर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

फरीदाबाद के थाना तिगांव के महमूदपुर गांव निवासी राहुल ने भोजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। राहुल का कहना है कि वह अपने चचेरे भाइयों देवेंद्र और हरेंद्र, थाना सेक्टर-75 फरीदाबाद के गांव खेड़ी निवासी अजय, सुनील और उसके भाई सुंदर तथा 15-20 साथियों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे। 25-26 फरवरी की देर रात करीब 1 बजे भोजपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से वापस लौट रहे थे। राहुल का कहना है कि एक बाइक पर उनके भाई देवेंद्र, हरेंद्र तथा अजय जबकि दूसरी बाइक पर सुनील और सुंदर कांवड़ का इंतजार करने के लिए सड़क किनारे रुक गए थे। वह तथा अन्य साथी उनसे कुछ दूर टेंपो में बैठे हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टाटा हैरियर गाड़ी कई वाहनों को ओवरटेक करती हुई आई और दोनों बाइक को रौंद डाला।

टक्कर लगने से दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल ले जाने पर देवेंद्र, हरेंद्र और अजय को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सुनील व सुंदर की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि जिस गाड़ी ने टक्कर मारी है, वह मेरठ आरटीओ विभाग में पंजीकृत है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति