सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा, ” कांग्रेस को सनातन धर्म से कोई लेना देना ही नहीं , ये केवल चुनाव के समय ही कुर्ते के ऊपर से जनेऊ डालकर घूमते हैं.”

रीवा
 अपने बयानों से सबका ध्यान खींचने वाले बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने महाकुंभ में स्नान न करने को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य दिग्गज नेताओं पर तीखा प्रहार किया है. सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा, " इन्हें तो सनातन धर्म से कोई लेना देना ही नहीं है. ये केवल चुनाव के समय ही कुर्ते के ऊपर से जनेऊ डालकर घूमते हैं."

चुनाव के समय बन जाते हैं सनातनी

रीवा संसदीय क्षेत्र से सांसद जनार्दन मिश्रा ने राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए आगे कहा, " राहुल गांधी को सनातन धर्म से कोई लेना देना नहीं है. ये तो केवल चुनाव के समय ही कुर्ते के ऊपर जनेऊ पहन कर घूमते हैं. रही बात सोनिया गांधी की तो उनकी हिंदू धर्म या सनातन धर्म में कोई आस्था है कि नहीं ये तो मुझे नहीं पता और प्रियंका गांधी का भी सनातन धर्म से कोई लेना देना नहीं है. ये लोग चुनाव के समय सनातनी बनने का ढोंग करते हैं."

'वोट बैंक से डरे राहुल और कांग्रेसी'

सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा आगे कहा, " दुर्भाग्य की बात है कि ये लोग तो अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में भी नहीं गए थे. जहां एक तरफ पूरी दुनिया से लोग आकर महाकुंभ में स्नान कर रहे हैं. वहीं, इन्होंने महाकुंभ में शामिल होने का भी नहीं सोचा. लगता है कि वोट बैंक के डर से ये महाकुंभ स्नान करने नहीं गए."

'अखिलेश कर रहे गोल मोल बातें'

महाकुंभ में स्नान को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर भी जनार्दन मिश्रा ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, " गंगा मैया तो सब का पाप धोने वाली मां है. मां से पवित्र कोई और नहीं होता. गंगा मैया के बारे में उनका यह विचार हास्यपद और घृणित है. अगर इसकी चर्चा ना की जाए तो ज्यादा अच्छा होगा. उनके पास शब्दों की कमी है इस लिए वह बेचारे गोल मोल बाते कर रहे हैं."

'दुर्भागय है कि उन्हें कुंभ स्नान नहीं हुआ प्राप्त'

सांसद जनार्दन मिश्रा ने आगे कहा, " बड़े दुर्भाग्य की बात है जो इस नेक कार्य में हिस्सा नहीं ले पाए. ये तो ब्रह्मा ने उनके मस्तिष्क में लिख दिया है कि उन्हें कुंभ स्नान का संयोग प्राप्त नहीं होगा, तो नहीं प्राप्त हुआ. रही बात राहुल गांधी की तो अगर वह सनातनी हैं और वह अपने आपको सनातनी मानते हैं, तो निश्चित रूप से उन्हें कुंभ में स्नान के लिए जाना चाहिए. राजीव गांधी अगर सनातनी थे और सनातन धर्म में उन्हें विश्वास था और ऐसा उनका दावा था तो राहुल गांधी को कुंभ स्नान के लिए जाना चाहिए था."

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति