मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सड़क हादसे में 4 की मौत पर जताया गहरा दुःख, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

रायपुर

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में आज तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो के बीच जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि 7 लोग घायल हुए हैं. बोलेरो सवार महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे. घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख जताया है. उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए प्रशासन को निर्देश दिए हैं.

सीएम साय ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में बोलेरो-कंटेनर के बीच हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है. हादसे में 7 लोगों के आंशिक रूप से घायल होने की भी खबर है. सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

बता दें कि यह घटना ग्राम विशुनपुर प्लांट के पास मुख्य मार्ग NH43 पर हुई. महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालु किलकिला शिव मंदिर के दर्शन करने के लिए गए थे. यहां से सभी रेवापुर-सखौली लौट रहे थे. इसी दौरान ट्रक और श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो क्रमांक के बीच भिड़ंत हो गई. हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार में 11 से ज्यादा लोग सवार थे. हादसे में मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई. जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. साथ ही अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति