महाकुंभ पहुंची जूही चावला ने संगम में लगाई ‘आस्था’ की डुबकी

मुंबई,

महाशिवरात्रि के अवसर पर अभिनेत्री जूही चावला पति जय मेहता के साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ पहुंचीं, जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। जूही ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर “आस्था की यात्रा” की झलक दिखाई।

जूही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो मोंटाज अपलोड किया, जिसमें उनकी आस्था की यात्रा की सभी तस्वीरें शामिल थीं। इसमें जूही और घाट पर जाते हुए, संगम में डुबकी लगाते और प्रार्थना करते दिखाई दीं। वीडियो के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “आस्था, भक्ति और आशीर्वाद की यात्रा।”

जूही से पहले महाकुंभ में मंगलवार को अभिनेता और राजनेता रवि किशन भी पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में सपरिवार डुबकी लगाई। किशन ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पवित्र डुबकी लगाने का एक वीडियो शेयर करते हुए प्रशंसकों को जानकारी दी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए क्लिप में वह अपने परिवार के साथ नदी में डुबकी लगाते नजर आए।

प्रयागराज में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन महाकुंभ में आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत के सितारे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी संगमनगरी पहुंचीं, जिसे उन्होंने ‘सत्यम् शिवम् सुंदरम्’ बताया।

प्रीति जिंटा से पहले अक्षय कुमार भी महाकुंभ पहुंचे, जहां उन्होंने डुबकी लगाने के साथ ही शानदार व्यवस्था के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार भी जताया।

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने भी स्वामी चिदानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचकर सनातन संस्कृति के पावन पर्व की सुखद अनुभूति प्राप्त की। अभिनेत्री महाकुंभ में अपनी सास वीना कौशल के साथ पहुंची थीं।

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी अपने परिवार के साथ महाकुंभ 2025 में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान कर आस्था और अध्यात्म का अनुभव किया। रवीना टंडन अपनी बेटी राशा थडानी के साथ संगम में स्नान के लिए पहुंची थीं।

महाकुंभ पहुंचने वाले सितारों की सूची में ईशा कोप्पिकर, एकता कपूर और शिवांगी जोशी, भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और अभिनेत्री आम्रपाली समेत अन्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं।

महाकुंभ पहुंचने वाले सितारों की सूची काफी लंबी है। इसमें अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा, अभिनेत्री ईशा गुप्ता, पूनम पांडे, किटू गिडवानी, फिल्म निर्माता कबीर खान, कॉमेडियन-अभिनेता सुनील ग्रोवर, गायक-अभिनेता गुरु रंधावा, अविनाश तिवारी, अनुपम खेर, भाग्यश्री, रेमो डिसूजा, सिद्धार्थ निगम, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, तनीषा मुखर्जी, ममता कुलकर्णी समेत कई हस्तियों के नाम शामिल हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति