पठान 2 की तैयारी कर रहे हैं आदित्य चोपड़ा

मुंबई,

 बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार आदित्य चोपड़ा फिल्म पठान 2 की तैयारी कर रहे हैं। आदित्य चोपड़ा ने वर्ष 2023 को शाहरुख़ खान को लेकर सुपरहिट फिल्म पठान बनाई थी। इस फिल्म के जरिये शाहरुख़ ने लंबे अरसे के बाद कमबैक किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान एक जासूस के रोल में थे। पठान की जबरदस्त कामयाबी के पास मेकर्स अब पठान 2 लाने की तैयारी कर रहे हैं।

कहा जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा पठान 2 की तैयारी में जुटे हुए हैं।वह साल 2023 से एक अच्छी कहानी की तलाश में थे।आदित्य चोपड़ा ऐसी स्टोरी चाहते थे जो पठान की स्टोरी को भी आगे बढ़ाएं और पहले से भी ज्यादा दिलचस्प ट्विस्ट एंड टर्न्स ला सके। इसलिए स्क्रिप्ट पर जमकर मेहनत की गई। चर्चा है कि श्रीधर राघवन और अब्बास टायरवाला के साथ आदित्य चोपड़ा ने ऐसी कहानी तैयारी की है। जो पहली पठान मूवी से भी ज्यादा बेहतर होगी।

चर्चा है कि आदित्य चोपड़ा ने फिल्म की कहानी शाहरुख खान को भी सुना दी है। शाहरुख खान को भी ये कहानी बहुत पसंद आई है।जिसके बाद आदित्य चोपड़ा अब एक निर्देशक की तलाश कर रहे हैं।जो उनकी इच्छा के अनुसार पठान 2 को बना सके। हो सकता है कि आदित्य चोपड़ा खुद इस फिल्म को निर्देशित करें या फिर अयान मुखर्जी को ये जिम्मेदारी सौंप दें। फिलहाल शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग में बिजी हैं इसके बाद उनका अगला प्रोजेक्ट पठान 2 ही हो सकता है। जिसकी शूटिंग साल 2026 में शुरू हो सकती है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति