पूर्वी थाईलैंड में पलटी चार्टर्ड बस, हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य लोग घायल

बैंकॉक
पूर्वी थाईलैंड में एक चार्टर्ड बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पूर्वी थाईलैंड में बुधवार सुबह एक चार्टर्ड बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सड़क दुर्घटना प्राचीन बुरी प्रांत में उस समय हुई, जब बस उत्तरी थाईलैंड से तटीय रेयोंग प्रांत की यात्रा कर रही थी। बस में एक दल सवार था, जो नगरपालिका अध्ययन दौरे पर निकला था।

सुरक्षा मानक जांचने के लिए यात्री वाहनों की जांच होगी तेज
परिवहन विभाग ने कहा कि वह इस सड़क दुर्घटना की जांच में पुलिस के साथ समन्वय करेगा। साथ ही सभी यात्री वाहनों की जांच तेज की जाएगी, जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सुरक्षा मानकों को पूरा करते हैं या नहीं।

सड़क दुर्घटना में मौतों के मामले में 9वें स्थान पर है थाईलैंड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थाईलैंड में सड़क सुरक्षा एक बड़ी समस्या है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, सड़क दुर्घटना में मौतों के मामले में थाईलैंड 175 सदस्य देशों में से 9वें स्थान पर है। इसकी जानकारी पिछले साल अक्तूबर में तब हुई, जब एक स्कूल बस में भीषण आग लग गई और हादसे में 23 युवा छात्रों सहित शिक्षकों की मौत हो गई। सभी स्कूल के फील्ड ट्रिप पर गए थे। इस दुर्घटना के पीछे संदेह जताया गया था कि बस में आग रखरखाव और निरीक्षणों की लापरवाही के चलते लगी है।

प्राचुआप खीरी खान में पेड़ से टकराई थी बस, 14 लोगों की गई थी जान
दिसंबर 2023 में, पश्चिमी प्रांत प्राचुआप खीरी खान में एक और बस दुर्घटना हुई। 49 लोगों से भरी बस सड़क से उतरकर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने हादसे के पीछे ड्राइवर के सोने की संभावना जताई थी। 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति