गिद्धों को भा रहा मध्य प्रदेश, एक साल में 165 गिद्ध बढ़े, सीएम डॉ मोहन ने की वन विभाग की सराहना

विदिशा

 मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से पर्यावरण प्रेमियों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए एक बेहद सुखद खबर आई है। हाल ही में हुई गिद्धों की गणना में चौंकाने वाले सकारात्मक आंकड़े सामने आए हैं। जहां 2024 में विदिशा में गिद्धों की संख्या 432 थी, वहीं 2025 में यह बढ़कर 597 हो गई है। यह न केवल वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों की सफलता को दर्शाता है, बल्कि विदिशा जिले के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

सीएम डॉ मोहन ने की वन विभाग की सराहना
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसे सोशल मीडिया पर साझा करते हुए विदिशा वन विभाग की सराहना की। खास बात यह रही कि उन्होंने गिद्धों की गणना के दौरान खींची गई तस्वीरों को भी पोस्ट किया, जिससे विदिशा को और अधिक पहचान मिली। विदिशा वन मंडल अधिकारी हेमंत यादव ने इस उपलब्धि को लेकर कहा कि वन विभाग की योजनाएं और निरंतर प्रयास ही इस सफलता की वजह हैं। उनका कहना है कि गिद्धों की संख्या को और अधिक बढ़ाने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

विशेष पार्क बनाए जाने की योजना
विदिशा में गिद्धों के संरक्षण के लिए एक विशेष पार्क बनाए जाने की भी योजना पर काम चल रहा है। हेमंत यादव ने बताया कि वन विभाग ने छोटे के पास पी (स्थान) पर जमीन की मांग की है, जहां गिद्धों के लिए एक सुरक्षित पार्क विकसित किया जाएगा। हेमंत यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा विदिशा के फोटोग्राफरों की खींची गई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया जाना, पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति