मुस्लिम युवक ने की धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री पर की भद्दी टिप्पणी, वीडियो डाला, बोला- ‘मैं तो ऑक्सफोर्ड से’, FIR दर्ज

ग्‍वालियर
स्‍थानीय पनिहार के रहने वाले एक युवक आदिल ने एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दिया है, जिससे बबवाल मचा हुआ है. इस वीडियो में उसने बागेश्‍वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री को लेकर गलत शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी आदिल, जो कि ग्वालियर जिले के पनिहार का रहने वाला है, ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उसने यह अपशब्द कहे. ग्वालियर के एएसपी निरंजन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया है. जांच के बाद इसमें कठोर एक्‍शन लिया जाएगा. पुलिस ने वीडियो देखा है और इसमें केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

इस वीडियो के वायरल होते ही कई हिंदूवादी संगठनों ने पनिहार थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने वीडियो अपलोड करने वाले आदिल के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की है. आदिल ने जिस फर्जी अकाउंट से वीडियो अपलोड किया था वह आदिल हुसैन नाम से बना हुआ था. इस अकाउंट में उसने खुद को कैलिफोर्निया, अमेरिका का रहने वाला बताया है और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का पासआउट भी बताया है. हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

वीडियो के वायरल होते ही मचा बवाल, हिंदू संगठनों ने की है ये मांग
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को अपशब्द कहे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद बवाल मच गया. फेसबुक पर वीडियो अपलोड होने के बाद ग्वालियर में हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया. हिंदू संगठनों का आरोप है कि ग्वालियर के पनिहार गांव के रहने वाले एक मुस्लिम युवक आदिल खान ने धीरेंद्र शास्त्री को गाली गलौज करते हुए वीडियो अपलोड किया है. हिंदू संगठनों ने पनिहार थाने का घेराव कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की. जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी ने इस वीडियो की जांच कर FIR करने के निर्देश दिए. बताया जा रहा है कि पनिहार गांव के रहने वाले आदिल खान ने फर्जी सोशल अकाउंट बनाया जिसमें उसने खुद को अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर का नागरिक बताया और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पास आउट बताया है. धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ वीडियो अपलोड होते ही पनिहार इलाके के लोगों ने आदिल खान को पहचान लिया और फिर थाने में जाकर हंगामा कर दिया.

चर्चा में बागेश्वर धाम, इसी बीच वायरल हुआ वीडियो

    बता दें कि हाल ही में बागेश्वरधाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे। बुधवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु भी बागेश्वरधाम पहुंचीं। इसके बाद से बागेश्वरधाम आम लोगों के बीच चर्चा में है। अब यह वीडियो सामने आ गया।

    इस वीडियो पर लोगों ने आक्रोश जताया है। यह वीडियो बुधवार दोपहर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें युवक द्वारा पंडित धीरेंद्र शास्त्री को अपशब्द कहे जा रहे हैं।

    इस युवक का नाम अज्जू खान पुत्र बुच्हे खान निवासी पनिहार बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने पर हिंदू संगठन पनिहार थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए युवक पर कार्रवाई की मांग की।

    एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षु आईपीएस जेंडेन लिंगजर्पा को मामले की जांच सौंपी है। कार्रवाई की जा रही है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति