दिलशान ने विराट कोहली की फॉर्म में वापसी की भी तारीफ की, कहा-इस पैटर्न में बदलाव नहीं करना चाहिए

नई दिल्ली
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा मौजूदा फॉर्म और अटैकिंग अप्रोच शानदार है। तिलकरत्ने दिलशान ने भी माना है कि इसका फायदा टीम इंडिया को मिल रहा है। वे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही ओपनर के तौर पर व्हाइट बॉल क्रिकेट में आक्रामक होकर खेलते हैं और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दो मैचों में भी ऐसा ही दिखा है और दोनों मैच भारत ने जीते हैं। दिलशान ने विराट कोहली की फॉर्म में वापसी की भी तारीफ की।

तिलकरत्ने दिलशान ने रोहित शर्मा की मौजूदा फॉर्म और अटैकिंग अप्रोच की तारीफ करते हुए पीटीआई से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि रोहित शर्मा ने पूरे साल इसी पैटर्न में खेला है और उन्हें इसमें बदलाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने इसी पैटर्न में खेलते हुए टीम इंडिया के लिए कई मैच जीते हैं। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है; कभी-कभी हमारे करियर में बुरे दौर आते हैं और उस समय हमें थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत होती है। वह सही समय पर फॉर्म में आ जाएंगे।"

तिलकरत्ने दिलशान ने विराट कोहली की फॉर्म में लौटने की भी सराहना की। श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने दावा किया कि विराट आने वाले सालों में खेल पर अपना दबदबा बनाए रख सकते हैं। उन्होंने कहा, "यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी खबर है कि वह (विराट कोहली) थोड़े खराब दौर के बाद फॉर्म में वापस आ गए हैं, वह दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं, वह बहुत आगे जा सकते हैं और आसानी से कुछ साल खेल सकते हैं। वह अभी भी शानदार लय में हैं।" विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में दमदार शतक जड़ा। वे काफी समय से लय में नहीं थे।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति