आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ में अभिनेता अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे, खुद को बताया भाग्यशाली

मुंबई
आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ में अभिनेता अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। इस अवसर पर वह अपने पिता को भी याद करते हैं। साथ ही बताते हैं कि कैसे उनके पिता ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। सिने परदों पर अभिनेता अक्षय कुमार ने पहले भी भगवानों की भूमिका अदा की है। इस बार वह आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ में भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले हैं। इसे लेकर वह एक कार्यक्रम में अपने अनुभवों को साझा करते हैं। इसमें वह बताते हैं कि उनके पिता को भी एकबार शिव की भूमिका करने के लिए कहा गया था। आइए जानते हैं कि आखिर अक्षय कुमार ने क्या कहा..

जब पिता ने निभाई शिव की भूमिका
मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि जब उनके पिता का ट्रांसफर मुंबई में हुआ था। उसी वक्त एक आदमी उनके पास आता है और पूछता है एक्टिंग करोगे? यह सुनकर पिता जी चौंक जाते हैं। फिर वह उन्हें सेट तक ले जाता है, जहां उनको भगवान शिव की पोशाक पहना दी जाती है। अक्षय कुमार बताते हैं कि उनके पिता 6.1 फिट लंबे थे। हालांकि, उनका रोल मात्र 5-10 सेकेंड का ही था। लेकिन आज उनके बेटे यानी अक्षय कुमार को भी भगवान शिव की भूमिका निभाने का अवसर मिल रहा है।
 
जब अक्षय ने खुद को भाग्यशाली बताया
अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया कि 2012 में आई 'ओह मॉय गॉड'  फिल्म में उनको भगवान श्रीकृष्ण की भूमका निभाने का अवसर मिला था। फिर साल 2023 में इस फिल्म की दूसरी भाग रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। अब वह आगामी तेलुगु फिल्म 'कन्नप्पा' में भगवान शिव  की भूमिका निभाने वाले हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 25 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है।

फिल्म की कहानी-स्टार कास्ट
फिल्म 'कन्नप्पा' की कहानी की बात की जाए तो यह एक माइथोलॉजिकल फिल्म है, इसका डायरेक्शन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। विष्णु मांचू ने कन्नप्पा की भूमिका निभाई है, जो भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त है। फिल्म में विष्णु मांचू और प्रभास और अक्षय कुमार के अलावा मोहनलाल, शिवराज कुमार, नयनतारा, तमन्ना भाटिया, काजल अग्रवाल, आर सरथकुमार, ब्रह्मानंदम भी नजर आएंगे।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति