चंदौली में ट्रक की टक्कर से पलटी बोलेरो, भीषण हादसे में बच्‍ची समेत 4 लोगों की मौत; सात घायल

चंदौली
 नौगढ़-मधुपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर रात बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में बालिका समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से सोनभद्र के मधुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्‍टरों ने जांच के बाद चार को मृत घोषित कर दिया। चार की हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। तीन का उपचार मेडिकल कॉलेज सोनभद्र में किया जा रहा।

चकिया थाना के पालपुर ग्राम में इस्तखार अहमद के घर 22 फरवरी को एक कार्यक्रम का आयोजन था। इसमें शामिल होने किए उनके रिश्तेदार विभिन्न जगहों से आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसी क्रम कोलकाता से आए कुछ रिश्तेदारों को ट्रेन पर बैठाने के लिए इस्तेखार बोलेरो से रेणुकूट जा रहे थे।

ट्रक की टक्‍कर से पलट गई बोलेरो, चार लोगों की मौत

जैसे ही वाहन नौगढ़ थाना के जयमोहिनी पोस्ता गांव के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्‍कर की वजह से गाड़ी पलट गई। हादसे में पालपुर निवासी 46 वर्षीय इस्तखार अहमद, कोलकाता के रहने वाले 52 वर्षीय अख्तर अंसारी, 33 वर्षीय हकीमुन निशा व सात वर्षीय सायना की मौत हो गई। वहीं, नूर अहमद, रोशन आरा, साबरा खातून, अफसाना खातून समेत तीन बच्चियां घायल हो गईं।

पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, व्यवसायी की मौत, चार घायल

इससे पहले बुधवार की देर रात में बभनियांव गांव के पास कमालपुर के व्यवसायी ओमप्रकाश रस्तोगी की कार असंतुलित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में ओमप्रकाश की मौके पर मौत हो गई। वहीं, अन्य चार लोग घायल हो गए।

महाशि‍वरात्र‍ि पर पूजा करके वापस लौट रहे थे ओमप्रकाश

कमालपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी ओम प्रकाश रस्तोगी अक्सर मार्कंडे महादेव जाकर जलाभिषेक करते थे। इसी क्रम में वह बीते 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक करने के लिए अपने चार अन्य व्यापारियों के साथ गए थे। वहां पर पूजा अर्चन कर जब सभी लोग घर वापस आ रहे थे तो कार का दुर्घटना का शिकार हो गई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति