बाघ ने परिवार पर हमला करने की कोशिश की, तो डॉग ने सामने आकर पूरे परिवार की जान बचा ली

उमरिया
 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास भरहुत गांव में एक बहादुर जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने अपने परिवार को बाघ के हमले से बचाया। दो दिन पहले हुई इस घटना में कुत्ता घायल हो गया, लेकिन उसने बाघ को भगाकर अपने परिवार की जान बचाई। इसके बाद परिवार के लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे। इलाज के बाद कुत्ते की मौत हो गई है।

बाघ ने हमला करने की कोशिश

भरहुत गांव में शिवम बढ़गैया के परिवार पर एक बाघ ने हमला करने की कोशिश की। तभी उनके पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने बाघ का सामना किया और परिवार को बचा लिया। इस बहादुरी के दौरान कुत्ता घायल हो गया, लेकिन उसने बाघ को भगा दिया। पशु चिकित्सक डॉक्टर अखिलेश सिंह कुत्ते का इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर सिंह के अनुसार, कुत्ते के घाव गंभीर हैं, लेकिन वह जल्द ही ठीक हो जाएगा। हालांकि गांव पहुंचने के बाद कुत्ते की मौत हो गई है।

जंगल से निकलकर गांव आ गया बाघ

घटना रात के समय हुई जब परिवार घर के अंदर था। अचानक एक बाघ जंगल से निकलकर गांव में आ गया और बढ़गैया के घर में घुसने की कोशिश की। घर के आंगन में मौजूद जर्मन शेफर्ड ने बाघ को देखते ही भौंकना शुरू कर दिया और उसका रास्ता रोक लिया। बाघ कुछ देर के लिए रुक गया, लेकिन फिर उसने कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते ने भी बहादुरी से बाघ का मुकाबला किया।

बाघ से भिड़ गया जर्मन शेफर्ड

शिवम बढ़गैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम सब रात में घर के अंदर थे। तभी जंगल से एक बाघ निकलकर हमारे घर में घुस आया। हमारे जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने बाघ को देखकर भौंकना शुरू कर दिया और उसका रास्ता रोक लिया। कुत्ते को अपने सामने देखकर बाघ कुछ देर के लिए स्तब्ध खड़ा रह गया, लेकिन अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

बूढ़ा होने के बावजूद लड़ा

बढ़गैया ने आगे बताया कि हमारा कुत्ता बूढ़ा होने के बावजूद बाघ का डटकर मुकाबला किया। बाघ ने एक झपट्टा मारकर कुत्ते को अपने साथ खींच ले गया। कुछ दूर ले जाकर बाघ ने कुत्ते को मारने की कोशिश की, लेकिन हमारा कुत्ता फिर पूरी ताकत से उठ खड़ा हुआ और बाघ के सामने गुर्राने लगा। जब बाघ कुत्ते को मार नहीं पाया तो वह वहां से भाग गया।

गांव के लोग मचाने लगे शोर

इस लड़ाई के दौरान गांव के लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। इससे डरकर बाघ जंगल में वापस भाग गया। घायल कुत्ते को तुरंत उठाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद अगले दिन सुबह अस्पताल ले जाया गया।

ग्रामीणों ने नवभारत टाइम्स.कॉम को बताया कि बाघ ने उस रात कई कुत्तों पर हमला किया। इनमें कुछ का शिकार भी किया है। अपने मालिक की जान बचाने वाले कुत्ते की मौत हो गई है क्योंकि वह गंभीर रूप से घायल था।

झपट्टा मारकर खींच ले गया बाघ

शिवम बढ़गैया ने बताया कि उनका जर्मन शेफर्ड डॉग वरिष्ठ होने के बावजूद बाघ का ज्यादा देर सामना नहीं कर पाया और एक झपट्टा मारकर बाघ डॉग को अपने साथ खींच ले गया। कुछ दूर ले जाकर बाघ ने डॉग को मारने की कोशिश की, लेकिन डॉग फिर पूरी ताकत के साथ उठ खड़ा हुआ और बाघ के सामने गुर्राने लगा।

कुछ देर के प्रयास के बाद जब बाघ डॉग को मारने में सफल नहीं हुआ तो वहां से वापस लौट गया। डॉग और बाघ की इस लड़ाई के दौरान गांव के लोग जाग चुके थे और वे भी शोर मचाते हुए बाहर आ गए। जिसकी वजह से बाघ जंगल के अंदर चला गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति