अफसर मैडम को ग्रामीणों ने घेरा तो दिन में दिखे तारे; तहसीलदार ने आकर बचाया

सीहोर
 मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में ग्रामीणों ने एक खनिज अधिकारी को बंधक बना लिया है। खनिज अधिकारी छिदगांव स्थित काछी में कार्रवाई करने पहुंची थीं। उन्हें सूचना मिली थी कि खलिहान में पनडुब्बी खड़ी है। उसी को जब्त करने वह अमले के साथ पहुंचीं। इस दौरान ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने मैडम को घेर लिया। सूचना के बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर खनिज अधिकारी को भीड़ से निकाला है।

लौट गई टीम

दरअसल, नर्मदा किनारे छिदगांव में खनिज विभाग का अमला कार्रवाई के लिए पहुंचा था। खनिज इंस्पेक्टर खुशबू वर्मा की नजर खेत में खड़ी पनडुब्बी पर पड़ी, जिस पर वह कार्रवाई करने लगी। खेत में खड़ी पनडुब्बी पर कार्रवाई से ग्रामीण नाराज हो गए और ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान भीड़ के बीच खनिज अधिकारी फंस गईं।

सूचना के बाद तहसीलदार पहुंचे

सूचना के बाद भेरूंदा के तहसीलदार सौरभ शर्मा पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने तहसीलदार को बताया कि पनडुब्बी खलिहान में पिछले 6 महीने से खड़ी है। इसके बाद भी खनिज इंस्पेक्टर के द्वारा इस पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, तहसीलदार ने ग्रामीणों से बात की। इसके बाद खनिज विभाग के अमल को बैरंग लौटना पड़ा।

वहीं, इसके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। मामले को लेकर तहसीलदार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान लिए गए। इसमें पता चला है कि मशीन जो है खेत में खड़ी थी, जिस पर खनिज विभाग की कार्रवाई गलत है। खड़ी मशीन पर कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर ग्रामीणों के बीच घिरी खनिज अधिकारी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसके बाद खनिज अधिकारी की फजीहत भी हो रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति