राजीव भवन में कांग्रेस की अहम बैठक, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के खिलाफ पार्टी करेगी कार्रवाई

रायपुर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजीव भवन में अहम बैठक हुई, जिसमें कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई. इस बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत समेत कई नेता मौजूद रहे. चुनाव के दौरान अपने ही पार्टी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा पर अब कार्रवाई की तैयारी है.

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में शराब घोटाले के संबंध में ईडी की कार्रवाई और पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर पर रेकी मामले को लेकर चर्चा. आज विधानसभा में मुद्दा उठाने के बाद आगे की रणनीति को लेकर बातचीत की गई. इस दौरान नगरीय निकाय चुनावों में मिली हार का ठीकरा पीसीसी चीफ पर फोड़ने वाले पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा को लेकर कार्रवाई की मांग की गई. बैठक में सर्वसम्मति से विधायक कुलदीप जुनेजा के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है.

कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के साथ पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर भी कार्रवाई की मांग उठी. बिलासपुर के दोनों जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी और विजय पाण्डेय को शो-कॉज नोटिस भेजने का फैसला बैठक में लिया गया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव में मिली हार को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने नेतृत्व पर सवाल उठाया था.

बता दें कि कुलदीप जुनेजा ने कहा था कि संगठन कमजोर रहा है. निर्दलीय लोगों को बिठाने में पार्टी विफल रही, पोलिंग पांच बजे समाप्त हुई और 18 लोगों को प्रवेश दें दिया गया, किसके बोलने से प्रवेश किया गया? ये सभी चुनाव हारने का कारण हैं. वहीं उन्होंने यह भी  कहा था कि चार चुनाव हारने के बाद भी यदि इस्तीफ़ा मांगा जाए तो शर्म की बात है. नैतिकता नाम की भी कोई चीज होती है, दीपक बैज को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए. कांग्रेस संगठन में बदलाव बहुत जरूरी है. कांग्रेस संगठन में बदलाव बहुत जल्द होना जरूरी है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति