सेवानिवृति पर दी अपर मुख्य सचिव केसरी को भावभीनी विदाई

भोपाल

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त, घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी का विदाई समारोह विन्ध्याचल भवन के द्वितीय तल पर विभागीय राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर की उपस्थिति में गुरुवार को हुआ।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी को गुलदस्ता एवं शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया तथा प्रतीक चिन्ह के रूप में राजाभोज की प्रतिमा भेंट की। विभाग के आयुक्त एवं कार्यक्रम के संयोजक सौरभ कुमार सुमन ने राज्यमंत्री एवं अपर मुख्य सचिव केसरी का स्वागत गुलदस्ता एवं शाल, श्रीफल देकर किया। विभाग के अपर सचिव अनुराग चौधरी, डॉ. देवेश मिश्रा ने भी अपर मुख्य सचिव केसरी का स्वागत किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि अपर मुख्य सचिव केसरी बहुत ही सरल हृदय एवं सहज अधिकारी है। अपर मुख्य सचिव केसरी ने कहा कि विभाग के सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने टीम भावना से कार्य किया है, जिसका परिणाम आज विभाग की प्रगति के रूप में सामने है। निःसंदेह विभाग उत्तरोत्तर प्रगति करेगा, मेरी शुभकामनाएं विभाग के साथ है।

आयुक्त सुमन ने एक वर्ष के कार्यकाल में विभाग में हुई प्रगति का ब्यौरा दिया, जिसमें सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का निपटारा प्रमुख है। साथ ही पूर्व के वर्षों की लंबित छात्रवृत्ति का भी शत-प्रतिशत भुगतान किया गया है। विभाग पूरी तन्मयता से कार्य कर रहा है एवं अपर मुख्य सचिव केसरी ने बहुत ही सामंजस्य एवं सहजता से हमारा मार्गदर्शन कर कार्य करने में सहयोग किया है। इसके लिये विभाग उनका आभारी है। विभाग का कार्यालय भदभदा रोड स्थित प्रशिक्षण केन्द्र से विन्ध्याचल भवन में शुरू हुआ है। अपर सचिव अनुराग चौधरी ने अपर मुख्य सचिव केसरी के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किये।

कार्यक्रम में प्रशिक्षण केन्द्र के संचालक डॉ. देवेश मिश्रा ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपसंचालक, वित्त सुमित कुमार जैन, म.प्र. पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव डॉ. नीलेश देसाई, विमुक्त, घुमन्तु कल्याण विभाग की उप सचिव, श्रीमती दीप्ति कोटस्थाने, सहायक संचालक श्रीमती ममता भट्टाचार्य, निरीक्षक नवीन गुप्ता एवं सभी जिलों के सहायक संचालक सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी की उपस्थिति रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति