बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ : प्रधान पाठक जब भी आते हैं नशे में रहते हैं, जानकर भी अंजान बने जिम्मेदार

बेमेतरा

शिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं. लेकिन साजा ब्लॉक के ग्राम संबलपुर में एक ऐसा शिक्षक भी है, जो विगत एक साल से स्कूल केवल हस्ताक्षर करने आता है, और चला जाता है. जब स्कूल आता है तब शराब के नशे में चूर रहता है. उच्चाधिकारियों को इन सब बातों की जानकारी होने के बाद भी शिक्षक के खिलाफ आज पर्यंत तक कार्रवाई नहीं हुई है.

स्कूल प्रबंध के समिति के अध्यक्ष अनिल बंजारे ने बताया कि हमारे बच्चों के लिए एक मात्र शासकीय प्राथमिक शाला है, जहां 125 बच्चे पहली से पांचवी तक की पढ़ाई करते हैं. सालभर पहले प्रधान पाठक रोशन राजपूत स्थानांतरित होकर यहां आए हैं, और जब से आए हैं, उनका रवैया ऐसा ही है. जब भी स्कूल पहुंचते हैं, तब वे शराब के नशे में चूर रहते हैं.

उन्होंने बताया कि प्रधान पाठक शराब के नशे में चूर रहने के अलावा बच्चों के साथ मारपीट और अपने ही साथी शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार तक करते हैं. इस संबंध में अनेकों बार शिकायत हो चुकी है, लेकिन कार्रवाई शून्य है. विभाग के अधिकारी हालात से परिचित हैं, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई करने से गुरेज कर रहे हैं.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति