छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज हुआ गर्म

रायपुर

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदल रहा है. बीते दिन राजधानी रायपुर सबसे गर्म 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है. वहीं अन्य जिलों में भी पारा 35 के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में दिन में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ रात में हल्की ठंडक बनी रह सकती है. आने वाले 3 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है.

बीते दिन प्रमुख शहरों का तापमान
शहर             अधिकतम तापमान (डिग्री)    न्यूनतम तापमान (डिग्री)
रायपुर                          36.6                                19.1
बिलासपुर                       35.2                                18.1
जगदलपुर                       35.8                               16.5
राजनांदगांव                     36.0                               16.5
पेण्ड्रा रोड                         33.9                                16.2
अंबिकापुर                        33.7                                13.5

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क होने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है. लेकिन बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वायुमंडल में नमी बढ़ेगी, जिससे मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है. मार्च के पहले सप्ताह में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहेंगे, और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

रायपुर में तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंचा
रायपुर में मौसम तो साफ रहेगा, लेकिन तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है. शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

अगले 24 घंटों में मौसम का पूर्वानुमान
प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा. कुछ जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि का सिलसिला जारी रहेगा. उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान स्थिर रहेगा, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 1-3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने के बाद गिरावट संभव है. उत्तर छत्तीसगढ़ के तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति