ईडी के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने फुका ED और भाजपा का पुतला

रायपुर

प्रदेशभर में आज ईडी के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया. बलौदाबाजार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में आज गार्डन चौक में कांग्रेसियों ने भाजपा व ईडी का पुतला दहन कर ईडी की कार्रवाई का विरोध किया.

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को भाजपा डराना चाहती है पर हम डरने वाले लोगों में से नहीं है. अभी भाजपा बस्तर में लोहा निकालने फैक्ट्री लगवाने जा रही है, जिसका विरोध कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवासी लखमा, दीपक बैज सहित अन्य नेताओं ने किया तो भाजपा ने ईडी का सहारा लेकर लखमा को जेल भिजवा दिया. वहीं दीपक बैज के घर का पुलिस रेकी कर रही है, जो कही न कहीं बस्तर की आवाज को दबाने का प्रयास है.

बस्तरवासियों के हित में हमेश लड़ेगी कांग्रेस: शैलेष नितिन
शैलेष नितिन ने कहा, कांग्रेस डरेगी नहीं, बस्तर वासियों के हित में हमेशा लड़ेगी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जब-जब भाजपा के भ्रष्टाचार व आम जनता के प्रति हो रहे अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाती है भाजपा डर जाती है और ईडी का सहारा लेकर डराने का प्रयास करती है. हम डरेंगे नहीं बल्कि और बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन होगा. तीन मार्च को रायपुर में बड़ा प्रदर्शन होगा, जिसमें हजारों की संख्या में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे. प्रदर्शन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति